फोबे लिचफील्ड (सोर्स- आईसीसी)
INDW vs AUSW 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 338 रन बनाए. ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड ने सर्वाधिक 119 रन और और कप्तान एलिसा हीली ने 82 रनों की पारी खेली. वहीं एशले गार्डनर (30 रन) ऑस्ट्रेलिया की ओर से तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ मैच में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
ऑस्ट्रेलिया टीम ने फोएबे लिचफील्ड (119) के शतक और कप्तान एलिसा हीली के 82 रनों की मदद से निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 338 रनों का बड़ा टारगेट खड़ा किया. फोएबे लिचफील्ड ने अपनी पारी के दौरान एक छक्का और 16 चौके जड़े. वहीं कप्तान हीली ने 3 छक्के और 4 चौके लगाए. दोनों महिला बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ रिकॉर्ड साझेदारी की.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: क्या केपटाउन में खत्म होगा टीम इंडिया का 31 साल का सूखा? यहां जानें दूसरे टेस्ट मैच से जुड़ी सभी जानकारी
भारत की ओर से श्रेयंका पाटिल ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके. उन्होंने कुल दस ओवर की गेंदबाजी में 57 रन खर्च कर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. उनके अलावा अमनजोत कौर को दो सफलता मिली. इसके अलावा दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्राकर ने एक-एक विकेट झटके.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे मैच में लिचफील्ड और हीली ने ऑस्ट्रेलियाई पारी का आगाज किया. दोनों महिला बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 189 रनों की साझेदारी की. 28.5 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा. दोनों खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ मैच में वनडे फॉर्मेट में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अफने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें- Mannat Kashyap ODI Debut: मन्नत कश्यप ने वनडे में किया डेब्यू, स्नेह राणा की जगह प्लेइंग 11 में मिली जगह
फोएबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), एलिसे पेरी, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शुट्ट.
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहे हैं.…
Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…