खेल

PM Modi ने Nikhat Zareen को बताया असली चैंपियन, लवलीना को दी बधाई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और निकहत जरीन को बधाई दी. एक ट्वीट में उन्होंने कहा, लवलीना बोगोर्हाई को बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई. उन्होंने शानदार कौशल दिखाया. भारत उनके स्वर्ण पदक जीतने से खुश है.

जरीन को वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 50 किलोग्राम लाइट फ्लाईवेट कैटेगरी में शानदार जीत के लिए बधाई देते हुए उन्होंने ट्वीट किया, निकहत जरीन को वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार जीत और गोल्ड जीतने के लिए बधाई. वह बेहतरीन चैंपियन हैं, जिनकी सफलता ने कई मौकों पर भारत को गौरवान्वित किया है.

जरीन और बोरगोहेन दोनों ने नई दिल्ली में महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए रविवार को स्वर्णिम बना दिया. जहां जरीन ने 50 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीता, वहीं बोरगोहेन ने 75 किग्रा वर्ग में पीली धातु हासिल की.

पीएम मोदी ने दी निकहत-लवलीना को बधाई

जरीन ने वियतनाम की गुयेन थी टैम के खिलाफ अंतिम बाउट में 5-0 से जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण जीता, इससे पहले लवलीना बोरगोहेन ने ऑस्ट्रेलिया की कैटलिन पार्कर के खिलाफ 5-2 के बंटे हुए फैसले के साथ खिताबी मुकाबले में जीत हासिल की.

–आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago