होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
उद्धव ठाकरे (फोटो फाइल)
Uddhav Thackeray: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद से अयोग्य घोषित होने के बाद केंद्र सरकार पर जमकर निशाना था जिसमें उन्होंने वी.डी. सावरकर का भी जिक्र करते हुए कहा था कि मैं सावरकर नहीं हूं, गांधी हूं माफी नहीं मांगूंगा. जिस पर अब उद्धव ठाकरे ने नाराजगी जतायी है. वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष एकजुट होने की कोशिश कर रहा है, लेकिन महाराष्ट्र में सावरकर को लेकर शिवसेना (उद्धव ठाकरे) हमेशा से कांग्रेस के खिलाफ बोलती रही है.
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी तीन दलों वाली सरकार है. जिसमें शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का गठबंधन है. ऐसे में ये देखना होगा की विपक्षी एकता को लेकर का्ंग्रेस और उद्धव गुट कैसे सावरकर पर सहमति बनाती है.
उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने रविवार को कहा कि “वह हिंदुत्व विचारक वी.डी. सावरकर (Vinayak Damodar Savarkar ) को अपना आदर्श मानते हैं. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कहा कि वह सावरकर का अपमान करने से बचें. उन्होंने कहा कि महा विकास आघाड़ी (MVA) को लोकतंत्र की रक्षा के लिए बनाया गया था और इसके लिए एकजुट होकर काम करना जरूरी था.”
उद्धव ठाकरे ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि “राहुल गांधी को जानबूझ कर उकसाने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा, ‘‘सावरकर हमारे आदर्श हैं और उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हमें अपने लोकतंत्र की रक्षा के लिए मिलकर लड़ना होगा. सावरकर ने 14 साल तक अंडमान जेल में अकल्पनीय यातनाएं झेलीं. हम केवल पीड़ाओं को पढ़ सकते हैं. यह बलिदान एक प्रतीक है.”
ठाकरे ने आगे कहा, ‘‘मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि हम अपने देश के लोकतंत्र और इसके संविधान को बचाने के लिए एक साथ आए हैं. हालांकि, आपको जानबूझ कर उकसाया जा रहा है. यदि हम इस समय को व्यर्थ जाने देंगे तो लोकतंत्र का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा. 2024 का चुनाव, आखिरी चुनाव होगा.’’
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…