खेल

IND vs SA: प्रसिद्ध कृष्णा ने टेस्ट क्रिकेट में किया डेब्यू, जसप्रीम बुमराह ने दिया कैप

IND vs SA:  साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया. टॉस से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उन्हें डेब्यू कैप दिया. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया.भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. रोहित शर्मा इस मुकाबले में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरे हैं. स्पिन गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा की जगह पर आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

जसप्रीत बुमराह ने थमाई डैब्यू कैप

प्रसिद्ध कृष्णा को बॉक्सिंग डे टेस्ट में मोहम्मद शमी की जगह पर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. टॉस से पहले जसपीत बुमराह ने प्रसिद्ध कृष्णा को डेब्यू कैप थमाई. बता दें कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जगह पर मुकेश कुमार और प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना था, रोहित शर्मा ने प्रसिद्ध कृष्णा को इसीलिए प्राथमिकता दी क्योंकि हाल ही में कृष्णा ने इंडिया ए के लिए साउथ अफ्रीका में बेहतरीन गेंदबाजी की थी.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान रोहित शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वर्ल्ड कप से लेकर फ्यूचर प्लान तक… कई सवालों के दिए जवाब

चार तेज गेंदबाज के साथ उतरी है टीम इंडिया

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान बताया कि प्लेइंग इलेवन में रवींद्र जडेजा की जगह पर अश्विन खेल रहे हैं. जडेजा को थोड़ी दिक्कत है, जिसके चलते अश्विन को शामिल किया गया है. रोहित शर्मा ने आगे कहा कि अश्विन बेहतरीन स्पिनर हैं. उन्होंने कहा कि टीम में चार तेज गेंदबाज को रखा गया है. जिसमें मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं. बता दें कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंजरी के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: गिल और जायसवाल साउथ अफ्रीका टीम के खिलाफ करेंगे टेस्ट में डेब्यू, खतरनाक पिच पर होगी दोनों टीमों की भिड़ंत

पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली,श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

3 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

15 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

18 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

44 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

46 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

54 minutes ago