INDIA Alliance: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया महागठबंधन बनाया है. दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी भी अपनी तैयारियों में जुटी हुई है. मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा की है. इस दौरान राज्य में कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर नेताओं का फीडबैक भी लिया गया है. इस बैठक के बाद बिहार के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद ने बताया कि यह बैठक काफी पहले ही होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते नहीं हो पाई थी.
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि आज राहुल गांधी और खड़गे जी ने तीन घंटे का समय दिया. इस तीन घंटे की बैठक में बिहार के प्रमुख 35 से 36 नेता आए थे. उन सभी को मीटिंग में बोलने का मौका दिया गया. हमें गठबंधन में चुनाव लड़ना है. इसके लिए गठबंधन की एक समिति बनी है. 29 तारीख को इस समिति की बैठक होनी है, जिसमें सीट शेयरिंग पर चर्चा होगी. सीट शेयरिंग को लेकर सभी पार्टियों का लचीला रुख अपनाना होगा तभी गठबंधन बना रहेगा.
यह भी पढ़ें-अयोध्या में राम मंदिर बनवाकर PM मोदी ने पूरा किया बालासाहेब ठाकरे का सपना: CM एकनाथ शिंदे
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह का कहना है कि बिहार में हम लोग गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे. इस संबंध में 29 दिसंबर को गठबंधन समिति की बैठक होनी है. जहां तक बिहार का सवाल है, अगर हमें आठ या नौ सीटें मिल जाए तो भी ठीक है. एक आध सीट से कुछ नहीं होता है, बस गठबंधन बरकरार रहना चाहिए. 29 दिसंबर को गठबंधन समिति की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी.
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी के अलावा इस बैठक में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार कांग्रेस प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी मोहन प्रकाश सहित पार्टी के कई नेता शामिल थे. इस मीटिंग में लगभग 40 नेता मौजूद थे.
खड़गे ने मीटिंग के बाद सोशल मीडिया पर कहा कि बिहार में गठबंधन सरकार यहां के लोगों की उम्मीदों के अनुसार मजबूती से काम कर रही है. हम सामाजिक न्याय को लेकर प्रतिबद्ध हैं. बिहार के विकास, समृद्धि और शांति के लिए हर कांग्रेसी कार्यकर्ता लोगों तक पहुंच बनाने और राज्य के लोगों की आकांक्षाओं पर खरे उतरने के लिए तैयार है.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…
Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…
France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…
उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…
Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…