खेल

IND vs SA: तीसरे वनडे में स्टार खिलाड़ी की होगी वापसी! प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव

India vs South Africa 3rd ODI Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा. सीरीज में दोनों टीम एक-एक मैच में जीत दर्ज की है. ऐसे में कल होने वाले मुकाबले में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, सीरीज पर उसका कब्जा हो जाएगा. पहले वनडे में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. वहीं दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी कर ली थी. दूसरे मैच में कप्तान केएल राहुल ने एख बदलाव किया था. उस मुकाबले में हार के बाद वह टीम में एक स्टार खिलाड़ी को वापस ला सकते हैं.

रवींद्र जडेजा की प्लेइंग इलेवन में हो सकती है वापसी

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जाएगा. इस मुकाबले में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है. दूसरे मुकाबले में रविंद्र जडेजा की जगह पर अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया था. अब तीसरे मैच में वह टीम में लौट सकते हैं. अक्षर पटेल ने दूसरे मुकाबले में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था. उन्होंने बल्लेबाजी में सिर्फ 7 रन बनाए. वहीं 6 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने 22 रन खर्च किए लेकिन उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली.

ये भी पढ़ें- IPL Auction 2024: CSK के लिए महंगा रहा यह कीवी प्लेयर, 14 करोड़ देकर टीम में किया शामिल

दूसरे वनडे में भारत को मिली हार

दूसरे वनडे में भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया था. पहले मैच में गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था लेकिन दूसरे मुकाबले में 212 रनों के टारगेट को डिफेंड करते हुए टीम इंडिया के गेंदबाज फ्लॉप साबित हुए. पहले मैच में पांच विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को दूसरे मैच में एक मात्र सफलता मिली. लेकिन जीत के लिए यह काफी नहीं था. वहीं रिंकू सिंह को दूसरी सफलता मिली. इस तरह से साउथ अफ्रीका की टीम ने जीत दर्ज कर ली. साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज टोनी डी जॉर्जी ने शतकीय पारी खेली थी.

ये भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: आईपीएल में मिचेल स्टार्क सबसे महंगे खिलाड़ी, रोहित, धोनी नहीं इस भारतीय खिलाड़ी को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन, रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

9 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

9 hours ago