खेल

Syed Mustaq Ali Trophy 2023: पंजाब ने पहली बार टॉफी पर जमाया कब्जा, बड़ौदा टीम को 20 रनों से हराया

Syed Mustaq Ali Trophy: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 का खिताब पंजाब ने अपने नाम कर लिया. मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब ने बड़ौदा टीम को 20 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए पहली बार टूर्नामेंट में जीत दर्ज की है. इससे पहले पंजाब की टीम चार दफा फाइनल में पहुंची थी लेकिन कभी खिताब अपने नाम नहीं कप पाया था.

पंजाब ने बनाए 223 रन

बड़ौदा टीम के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 223 रन बनाए और बड़ौदा के सामने 224 रनों का विशाल टारगेट रखा. शुरुआती झटका लगने के बाद अनमोलप्रीत सिंह (113 रन) के तूफानी शतक, नेहाल वढेरा (61 रन) के शानदार अर्धशतक और कप्तान मंदीप सिंह के 32 रनों की बदौलत 20 ओवर में टीम ने 223 रन बनाए. पंजाब के लिए अनमोलप्रीत सिंह हिरो बनकर उभरे. 

बड़ौदा को 20 रन से मिली हार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ौदा टीम ने 20 ओवर में 203 रन ही बना सकी और 20 रन से हार का सामना करना पड़ा. बड़ौदा के लिए अभिमन्यू सिंह राजपूत ने सर्वाधिक 61 रनों की पारी खेली. वहीं निनाद राठवा (47 रन) और कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 45 रनों की पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. पंजाब की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 23 रन लेकर चार विकेट झटके. वहीं सिद्धार्थ कौल, हरप्रीत बराड़, मयंक मार्कंडेय को एक-एक सफलता मिली. इधर, बड़ौदा टीम की बात करें तो अतीत शेठ और कप्तान क्रुणाल पांड्या को एक-एक सफलता मिली.

पंजाब टीम की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, मंदीप सिंह (कप्तान), नेहाल वढेरा, सनवीर सिंह, रमनदीप सिंह, सिद्धार्थ कौल, हरप्रीत बराड़, मयंक मार्कंडेय, अर्शदीप सिंह.

बड़ौदा टीम की प्लेइंग इलेवन

ज्योतस्निल सिंह, निनाद रथ्वा, अभिमन्यु विक्रमसिंह राजपूत, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), विष्णु सोलंकी, शिवालिक शर्मा, भानु पनिया, अतीत शेठ, ध्रूव पटेल, लुकमन मेरीवाला, महेश पिठिया.

ये भी पढ़ें- BAN vs SL: हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई श्रीलंका, बांग्लादेश ने 3 विकेट से दी शिकस्त, असलंका का शतक नहीं आया काम

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

2 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

2 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

2 hours ago