खेल

Team India में Ishan Kishan की कैसे होगी वापसी? Rahul Dravid ने बताया

Rahul Dravid On Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खले रही है. दोनों टीमें इस सीरीज में एक-एक मैच जीत चुकी है. हैदराबाद में खेले गए पहले मैच में जहां इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी तो वहीं विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की. इस टेस्ट सीरीज से भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को बाहर रखा गया है. अभी तक उनकी वापसी को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है. हालांकि, फैंस ये जानना चाहते हैं कि ईशान किशन इस समय कहां है और टीम इंडिया में उनकी वापसी कब होगी? अब टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने ईशान किशन की वापसी को लेकर बड़ी बात कही है.

राहुल द्रविड़ ने ईशान किशन को दी सलाह

विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में भारत की जीत के बाद टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने ईशान किशन की वापसी को लेकर मीडिया को बताया कि ईशान किशन को टीम में वापसी के लिए नियमित रूप से क्रिकेट खेलने की जरूरत है. ईशान को लगातार खेलना होगा. इसके अलावा बीसीसीआई भी ईशान किशन के साथ संपर्क में हैं.

ईशन टीम इंडिया से लंबे समय से चल रहे हैं बाहर

ईशान किशन को टीम इंडिया के लिए आखिरी बार दिसंबर 2023 में खेलते हुए देखा गया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में उन्हें खेलते हुए देखा गया था. इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के लिए ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया था लेकिन मानसिक तनाव के चलते उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था. इसके बाद से ईशान किशन टीम से बाहर चल रहे हैं. क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बाकी तीन मैच के लिए उनके नाम का ऐलान हो सकता है लेकिन इस सीरीज के लिए टीम में श्रीकर भरत को चुना गया है.

ये भी पढ़ें-

IND vs END: विशाखापट्टनम टेस्ट में टीम इंडिया की 106 रनों से जीत, 1-1 की बराबरी पर पहुंची सीरीज

IND vs ENG 2nd Test Match Day 4: विशाखापट्टनम टेस्ट में भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड को 106 रन से हराया

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

2 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

27 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

38 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

1 hour ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

1 hour ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago