देश

भारत रंग महोत्सव की 25वीं वर्षगांठ: मुंबई में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का विशेष आयोजन, भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय समेत ये हस्तियां आएंगी

Bharat Rang Mahotsav 2024: महाराष्ट्र में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) ने दुनिया के सबसे बड़े थिएटर फेस्टिवल, ‘भारत रंग महोत्सव (BRM 2024) का आयोजन कराया है. इसकी शुरूआत नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) की ओर से एक शानदार उद्घाटन समारोह के साथ हुई. अब इस आयोजन का समापन मुंबई में 6 फरवरी को होगा. शिवाजी नाट्य मंदिर मुक्ति फाउंडेशन की ओर से आंगतुकों के लिए आमंत्रण भेजे गए हैं.

इस आयोजन में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक और एडिटर इन ​चीफ उपेंद्र राय, अभिनेता और गायक स्वानंद किरकिरे, फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर समेत अनेक हस्तियां मौजूद रहेंगी. इसमें विभिन्न क्षेत्रों के पुरोधा शरीक हो रहे हैं.

  • भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक और एडिटर इन ​चीफ उपेंद्र राय

 

भारत रंग महोत्सव का आयोजन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हो रहा है. 6 फरवरी को इसका समापन होगा. एनएसडी निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने इस आयोजन के प्रति गहरा उत्साह व्यक्त करते हुए कहा था, “जैसा कि हम भारत रंग महोत्सव के 25वें वर्ष की शुरुआत कर रहे हैं, यह वास्तव में एक महत्वपूर्ण अवसर है जो कलात्मक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक विविधता के प्रति हमारी स्थायी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. बीते वर्षों में इस महोत्सव ने एक मार्गदर्शक प्रकाश के रूप में काम किया है, जो वैश्विक थिएटर परंपराओं को रोशन करता है.”

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बायस ने 1 फरवरी को भारत रंग महोत्सव 2024 का उद्घाटन किया था. बीते 3-4 दिनों में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय-संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजन में विशेष प्रस्तुतियां दी गईं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर: जुहू में फायरिंग की सूचना, पुलिस जांच में जुटी

Tiger Shroff Firing: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू इलाके…

16 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

24 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

27 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

29 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

41 minutes ago