खेल

WPL 2024: मुंबई को हराकर प्लेऑफ में पहुंची आरसीबी, एलिसा पेरी ने गेंद और बल्ले से मचाया कोहराम

महिला प्रीमियर लीग 2024 के अपने आखिरी मुकाबले में आरसीबी ने एलिसा पेरी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है. मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ में पहुंच गई है. इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स भी प्लेऑफ में पहुंची है. गुजरात जायंट्स टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.

एलिसा पेरी रहीं जीत के हीरो

मैच की बात करें तो मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाए और आरसीबी के सामने जीत के लिए 114 रनों का आसान सा टारगेट दिया था. आरसीबी ने इसे 15 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. एलिसा पेरी ने इस मुकाबले में 38 गेंदों में 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया. एलिसा ने बल्ले से पहले गेंद से भी इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने गेंदबाजी के दौरान 4 ओवर में 15 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे. महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में यह पहली बार हुआ, जब किसी खिलाड़ी ने 6 विकेट झटके हों.

अच्छी नहीं रही मुंबई की शुरुआत

मुंबई की ओर से मिले टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 22 रन के स्कोर पर सोफी के रूप में टीम को पहला झटका लगा. वहीं 25 रन के स्कोर पर कप्तान स्मृति मंधाना भी 11 रन बनाकर आउट हो गईं थी. 39 रन के स्कोर पर टीम को तीसरा झटका लगा. इसके बाद एलिसा पेरी और ऋचा घोष ने पारी को संभाला और जीत होने तक क्रीज पर डटे रहे. एलिसा पेरी ने 38 गेंदों में नाबाद 40 रन और ऋचा घोष ने 28 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए.

एलिसा पेरी ने झटके 6 विकेट

आरसीबी ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी थी. टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम की बल्लेबाजी पूरी तरीके से फ्लॉप रही और पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई. मुंबई इंडियंस 19 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई. एलिसा पेरी ने चार ओवर में 6 विकेट झटककर मुंबई की कमर तोड़ दी. टूर्नामेंट में दूसरी बार ऐला हुआ, जब मुंबई की टीम ऑलआउट हो गई.

ये भी पढ़ें- Herschelle Gibbs, SA vs AUS ODI: जब शराब के नशे में साउथ अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने खेली थी तूफानी पारी… आज भी बरकरार है ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

1 minute ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

24 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

36 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

44 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

53 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

56 minutes ago