खेल

Ranji Trophy: मुशीर खान ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 29 साल पुराना रिकॉर्ड, तीन महीने में ठोका चौथा शतक

Musheer Khan Broke Sachin Tendulkar Record: रणजी ट्रॉफी 2023-24 का फाइनल मुकाबले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई और विदर्भ के बीच खेला जा रहा है. मंगलवार को मैच के तीसरे दिन मुंबई की दूसरी पारी में मुशीर खान ने 136 रनों की शतकीय पारी खेली. उन्होंने 255 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. शतक लगाते ही मुशीर खान ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. मुशीर खान ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए रणजी ट्रॉफी के फाइनल में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के मुंबई के बल्लेबाज बन गए हैं. 29 साल पहले सचिन तेंदुलकर ने ऐसा कारनामा किया था. 12 मार्च को मैच के तीसरे दिन सचिन तेंदुलकर के सामने ही सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान ने शतक जड़ दिया. पिछले तीन महीने में उनका चौथा शतक है.

मुंबई को पहली पारी में 119 रनों की बढ़त मिली थी. इसके बाद दूसरे दिन फिर से मुंबई की टीम बल्लेबाजी करने उतरी. शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बाद मुशीर खान और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पारी को संभाला. पृथ्वी शॉ और भूपेन लालवानी का विकेट जल्दी खो दिया था. उसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे दिन कोई झटका नहीं लगने दिया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने दो विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए थे. दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी फिफ्टी लगा लगा लिए.

मुशीर खान का बेहतरीन प्रदर्शन

तीसरे दिन मुशीर खान और अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी करने उतरे. रहाणे 73 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद मुशीर खान ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. मुंबई की पारी के 90वें ओवर में मुशीर खान ने अपना शतक पूरा किया. बड़ौदा के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुशीर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहला शक जमाया था और उसे दोहरे शतक में बदला था. उसके बाद अब फाइनल मुकाबले में उन्होंने शतकीय पारी खेली है.

सचिन के सामने तोड़ा उनका रिकॉर्ड

मुशीर खान ने मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में 19 साल 14 दिन की उम्र में रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में शतक जमाया और वह इतनी कम उम्र में शतक बनाने वाले सबसे युवा मुंबई बल्लेबाज के रूप में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. सचिन तेंदुलकर ने अपने 22वें जन्मदिन से पहले साल 1994-95 सीजन के फाइनल मैच में पंजाब के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था. उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई थी. संयोग बस आज के मैच में सचिन तेंदुलकर भी स्टैंड में मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- Herschelle Gibbs, SA vs AUS ODI: जब शराब के नशे में साउथ अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने खेली थी तूफानी पारी… आज भी बरकरार है ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

2 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

7 minutes ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

11 minutes ago

संभल हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द की, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…

18 minutes ago

RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…

32 minutes ago

बिस्तर से निकला नोटों का ढेर, अलमारी में कुबेर का खजाना! बिहार में ADM-सब रजिस्ट्रार कपल के घर रेड

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…

39 minutes ago