खेल

IND vs AUS: कौन होगा पंत का रिप्लेसमेंट? BCCI की नजर में 4 दावेदार

Rishabh Pant: वैसे तो ये समय ऋषभ पंत के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ करने का है लेकिन उतना ही जरूरी है उनका रिप्लेसमेंट तैयार करने का. (Rishabh Pant Health Update) मौजूद समय में व्हाइट बॉल क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की जगह ऑस्ट्रेलिय के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कौन होगा, ये एक बड़ा सवाल है. कार एक्सीडेंट में घायल पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में नहीं खेल सकेंगे ये बात लगभग तय है.

BCCI की नजर में 4 दावेदार

फरवरी में होने वाली इस सीरीज के लिए टीम सिलेक्शन की नजर में चार दावेदार हैं. वे हैं… केएस भरत, संजू सैमसन, ईशान किशन और उपेंद्र कुमार.

ये भी पढ़ें: Indian cricket in 2023: टेस्ट चैंपियनशिप, वर्ल्ड कप का रोमांच, एशिया कप का तड़का…’हैप्पी न्यू ईयर’ लाया है फैंस के लिए ढेरों खुशियां

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले बड़ी टक्कर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया (Team India) के लाए सीरीज काफी अहम है. 9 फरवरी से शुरू होने वाले 4 टेस्ट मैचों की सीरीज भारत के लिए चैंपियनशिप में जगह पक्का करने का सबसे बड़ा मौका है.

दिल्ली कैपिटल्स के सामने भी बड़ टेंशन

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को ऋषभ पंत के ऑप्शन तलाशने की आवश्यकता है. क्योंकि IPL 2023 में इस खिलाड़ी का खेलना मुश्किल लग रहा है. शुक्रवार (30 दिसंबर) की सुबह एक भयानक कार दुर्घटना के बाद ऋषभ को गंभीर चोट आई है. करीब 2-3 महीने पंत को मैदान से बाहर रहना होगा और उसके बाद वापसी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है. हालांकि उम्मीद यही की जा रही है कि पंत जल्द से जल्द रिकवर करें और एक बार फिर मैदान में वो अपना हुनर दिखांए. मगर फिर भी  दिल्ली कैपिटल्स को बैकअप के लिए ऑप्शन तैयार रखना होगा.

टीम में ऐसे तो कई खिलाड़ी हैं जो दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाल सकते हैं लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर इस रेस में सबसे आगे हैं. माना जा रहा है कि आईपीएल 2023 सीजन के लिए डेविड वार्नर को टीम को नया कप्तान बनाया जा सकता है. वार्नर इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

11 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

25 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

33 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

35 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

37 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…

41 minutes ago