खेल

Rohit Sharma ने बताया क्रिकेट से कब लेंगे रिटायरमेंट, 36 की उम्र में भी जलवा बरकरार

Rohit Sharma: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4-1 से जीत लिया है. धर्मशाला में खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में तीसरे दिन भारत ने इनिंग और 64 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. मैच में रोहित शर्मा ने अपने बल्ले और अपनी कप्तानी से सबको प्रभावित किया. मैच के बाद रिटायरमेंट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि वह कब क्रिकेट को अलविदा करेंगे. रोहित शर्मा ने बताया कि वह कब क्रिकेट से रिटायर होंगे.

रोहित शर्मा कब लेंगे रिटायरमेंट

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने जियो सिनेमा पर बातचीत करते हुए कहा कि जिस दिन मैं जागूंगा और महसूस करूंगा कि अब मैं ज्यादा अच्छा नहीं हूं. उसी दिन में क्रिकेट से दूर हो जाउंगा और संन्यास ले लूंगा.लेकिन पिछले दो-तीन साल में मैनें अपने खेल में सुधार किया है. हिटमैन ने अपने इस बयान से करोड़ों फैंस के दिन को तोड़ दिया है. रोहित की ये बातें सही भी है. वह पिछले कुछ सालों से बेहतरीन क्रिकेट खेल रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की इस सीरीज में उन्होंने 400 रन बनाए, जिसमें दो शानदार शतक भी शामिल है.

राहुल द्रविड़ ने की रोहित शर्मा की तारीफ

इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में बड़ी जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ भी खुश नजर आए और उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की. द्रविड़ ने कहा कि इसका पूरा क्रेडिट रोहित को जाता है, जिन्होंने पहले मैच में मिली हार के बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल एकदम शांत और रिलैक्स रखा.

राहुल द्रविड़ ने आगे कहा कि रोहित शर्मा को बल्लेबाजी करते हुए देखना काफी सुखद है. मैंने उन्हें मध्यक्रम से लेकर ओपनर तक बल्लेबाजी करते हुए देखा है और उनकी यह यात्रा काफी बेहतरीन रही है. राजकोट टेस्ट में तीन विकेट गिरने के बाद जिस तरह से रोहित ने शतकीय पारी खेली, वह कमाल का था.

ये भी पढ़ें-

IND vs ENG 5th Test Match Highlights: धर्मशाला में तीसरे ही दिन ‘बैजबॉल’ के उड़े परखच्चे, भारत ने इंग्लैंड को हराकर 4-1 से जीता सीरीज

IND vs ENG: धर्मशाला में तीसरे दिन फील्डिंग करने नहीं उतरे रोहित शर्मा, BCCI ने बयान जारी कर दिया अपडेट

James Anderson 700 Test Wicket: जेम्स एंडरसन ने बनाया महारिकॉर्ड, 700 विकेट लेने वाले बने पहले तेज गेंदबाज, 41 साल की उम्र में किया कारनामा

India vs England 5th Test: धर्मशाला टेस्ट में टीम इंडिया की बड़ी जीत, इंग्लैंड को इनिंग और 64 रन से हराया, 4-1 से सीरीज पर जमाया कब्जा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

6 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

7 minutes ago

‘पॉलिटिक्स मत लाओ यहां…’: मनीष कश्यप पर भड़के तेज प्रताप यादव, खुद को बताया घर का ‘पीएम’

Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अल्टीमेट रूलर बने…

10 minutes ago

‘क्या इसीलिए रोकी थी CBI जांच?’ घोटालों के आरोपी अफसरों की रिहाई पर भड़की बीजेपी, हेमंत सरकार को घेरा

झारखंड के बड़े घोटालों में फंसे आरोपी अधिकारियों के लगातार जमानत पाकर जेल से बाहर…

26 minutes ago

अडानी ग्रीन एनर्जी ने बैटरी स्टोरेज में बढ़ाई रफ्तार, 6.63 GWh तक पहुंची क्षमता

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…

40 minutes ago

अब हर शनिवार होगा ‘इतवार’! क्या मान ली गई बैंकों की 5 डे वर्किंग वाली बात?

Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…

45 minutes ago