देश

ये कैसे गुरू! पढ़ाने के बजाए पीने का हुआ आदी, स्कूल से नोटिस मिला तो भन्नाया शिक्षक, सीनियर्स पर तानी पिस्तौल

MP News: कहते है कि शिक्षक का स्थान ,भगवान से भी ऊंचा है,और ऐसा सच भी कहा गया है लेकिन शिक्षक ही गुडागर्दी पर उतर जाये तो ये कहावत थोड़ी गलत मानी जा सकती है. मध्य प्रदेश के खरगौन मे एक टीचर की गुडागर्दी सामने आयी है जो अपने ही स्कूल मे हाथ मे पिस्तौल ले कर सीनियर्स को धमकाने आ गया. मध्य प्रदेश के खरगोन में सीएम राइज स्कूल में प्राथमिक शिक्षक के पद पर स्थित एक टीचर को नोटिस मिला तो वो अपना आपा खो बैठा.

आपको बता दें तमतमाए टीचर ने स्कूल में पिस्तौल निकाल ली और एक अन्य टीचर पे तान दी. उसके बाद ये महाशय इतने से नही रुके. शिक्षक ने खंड शिक्षाअधिकारी (BEO) कार्यालय पहुंचे और पिस्टल निकालकर उनको भी धमकाने लगे. मामले की सूचना मिलने पर आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त (Development Department Assistant Commissioner) प्रशांत आर्य ने प्राथमिक शिक्षक पराग को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. इस मामले में संबंधित विभाग की तरफ से एफआईआर भी दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: असम की ताजा चाय ने पूरी दुनिया में बनाई अपनी पहचान, पर्यटक यहां के बागानों में जरूर जाया करें- PM मोदी | VIDEO

मध्य प्रदेश के संगाव थाना क्षेत्र मे स्थित सीएम राइज स्कूल का मामला

जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर सेगांव थाना क्षेत्र स्थित सीएम राइज स्कूल में प्राथमिक शिक्षक के पद पर स्थित पराग सांवले लगातार अपने कार्य एवं उत्तरदायित्व में अनियमता बरत रहे थे जिसकी बार बार शिकायत मिलने की वजह से आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त कार्यालय ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया.जब ये नोटिस जब गुरुवार को पदस्थ शिक्षक सांवले को दिया गया तो वो आगबबूला हो गए और कारण बताओ सूचना पत्र लेने से इनकार कर दिया. उसके बाद शिक्षक खंड शिक्षाअधिकारी (BLO) कार्यालय पहुंचे पदस्थ बीएओ के बारे में पूछते हुए कर्मचारियों के सामने पिस्तौल तान दी.

इसलिए भेजा गया था नोटिस

पराग सांवले शिक्षक लगातार एक महीने से समय पर स्कूल में ना आने, शराब पीकर संस्था में आने. संस्था के टीचर के साथ अभद्र व्यवहार और गुंडागर्दी करने के संबंध में शिकायत मिलने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सेगांव के द्वारा कारण बताओ नोटिस पत्र जारी किया गया था.

Bharat Express Desk

Recent Posts

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

30 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

47 minutes ago