खेल

टीम इंडिया से बाहर, लेकिन फॉर्म में अंदर! ऋतुराज गायकवाड़ का शतक, सेलेक्टर्स के चयन पर सवाल?

शतक जड़ने के बावजूद अगर किसी बल्लेबाज को भारतीय वनडे टीम से बाहर किया जाए, तो वह फैसला किसी के करियर को तोड़ सकता है. लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ के लिए यही नजरअंदाजी उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गई. विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) में उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्लास कभी फॉर्म की मोहताज नहीं होती. 134 रनों की नाबाद और आक्रामक पारी खेलते हुए गायकवाड़ ने न सिर्फ अपना 15वां लिस्ट-ए शतक पूरा किया, बल्कि रिकॉर्ड बुक में अपना नाम और गहराई से दर्ज करा दिया.

शतकीय पारी की हाइलाइट

जयपुर में गोवा के खिलाफ महाराष्ट्र के आखिरी लीग मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ ने एक यादगार शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया. इस पारी के साथ उन्होंने देश की प्रमुख घरेलू 50 ओवर प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा शतकों के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने उतरे गायकवाड़ उस वक्त क्रीज पर आए, जब महाराष्ट्र की हालत 3 विकेट पर सिर्फ 2 रन थी. एक छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन उन्होंने संयम और समझदारी के साथ पारी संभाले रखी. विक्की ओस्तवाल के साथ सातवें विकेट के लिए की गई 108 रनों की अहम साझेदारी ने टीम को संकट से बाहर निकाला. अंत तक नाबाद रहते हुए गायकवाड़ ने 131 गेंदों पर 134 रन की शानदार पारी खेली.

टीम इंडिया में नहीं मिला मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार शतक जड़कर जोरदार जवाब दिया है. यह पारी इसलिए भी अहम रही क्योंकि पिछले महीने रायपुर में उन्होंने भारत के लिए अपना पहला वनडे शतक लगाया था, फिर भी 11 जनवरी से बड़ौदा में शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया. श्रेयस अय्यर की फिटनेस में वापसी के कारण गायकवाड़ को बाहर बैठना पड़ा, जिस फैसले पर कई पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं.


ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका! तिलक वर्मा पहुंचे अस्पताल, क्या शुभमन गिल की होगी अचानक एंट्री?


ऋतुराज गायकवाड़ की दानेदारी मजबूत

भारतीय जर्सी से दूर रहकर भी ऋतुराज के रन किसी शिकायत की तरह नहीं, बल्कि एक मजबूत जवाब की तरह सामने आ रहे हैं. इसी बीच तिलक वर्मा की चोट ने टीम चयन के समीकरण बदल दिए हैं, और ऐसे हालात में गायकवाड़ की यह शानदार फॉर्म टीम इंडिया में वापसी की सबसे मजबूत दावेदारी बनकर उभरी है. अब चर्चा यह नहीं रह गई है कि ऋतुराज गायकवाड़ फिट हैं या नहीं, असली सवाल यह है कि टीम इंडिया उन्हें और कितने समय तक नजरअंदाज कर पाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

गोली लगने के बाद कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? सीने और हाथ पर मरहम-पट्टी के साथ डरावने वाली तस्वीर, देखें VIDEO

मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ पर कथित फायरिंग की घटना के बाद उनकी…

8 minutes ago

नवरात्रि में सर्वार्थ सिद्धि योग से ग्रहों की चाल में बड़ी हलचल, धनु-मेष को विशेष लाभ तो वृषभ राशि वाले रहें सतर्क

शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी के शुभ संयोग के बीच सर्वार्थ सिद्धि, बुधादित्य और…

45 minutes ago

नवरात्रि में आज अष्टमी और नवमी का अद्भुत संगम, जानें आज के शुभ मुहूर्त सहित पूरा पंचांग

19 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी तिथि का विशेष संयोग बन…

56 minutes ago

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

9 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

10 hours ago