उत्तर प्रदेश

मेरठ: दलित महिला की हत्या और उसकी बेटी की किडनैपिंग, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी में सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड गांव में एक दबंग ने दलित महिला की हत्या कर उसकी बेटी का अपहरण कर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है . घटना के बाद से गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी है. घटना के बाद जब महिला का शव लेकर एम्बुलेंस गांव पहुंची, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उसमें तोड़फोड़ कर दी. पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजना चाहती है, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने शव उठाने से इनकार कर दिया है.

आरोपी और पीड़ित परिवार एक ही गांव के निवासी हैं. पुलिस ने अपहरण और हत्या के आरोपी के दादा-दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि आरोपी के माता-पिता और भाई घटना के बाद से फरार हैं. घटना सरधना थाना क्षेत्र की है. यहां रहने वाले सत्येंद्र कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं. परिवार में पत्नी सुनीता, तीन बेटे और एक बेटी रुबी है. आर्थिक तंगी के चलते रुबी को करीब ढाई साल पहले पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी. परिवार में उसके रिश्ते को लेकर बातचीत चल रही थी. रुबी तीसरे नंबर पर है और सबसे छोटा भाई अविवाहित है.

घटना के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक के जरिए इस घटना का जिक्र करते हुए सरकार और सिस्टम पर तंज कसा है.

बाइक पर जबरन बैठाकर फरार हुआ आरोपी

बताया जा रहा है कि सुनीता मंगलवार सुबह अपनी बेटी रुबी के साथ खेत जा रही थीं. रास्ते में पहले से मौजूद आरोपी कंपाउंडर पारस ने दोनों को रोक लिया और बदतमीजी करने लगा. जब सुनीता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फरसे से महिला के सिर पर हमला कर दिया. इसके बाद वो लड़की को जबरन बाइक पर बैठाकर फरार हो गया. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल सुनीता को मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल ले जाया गया. सिर में गहरी चोट के चलते डॉक्टर ऑपरेशन की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.

मौत से पहले सुनीता ने बयान दिया था कि हमला होते ही वो मौके पर गिर गई थी और इसके बाद आरोपी उसकी बेटी को जबरन उठाकर ले गया. अस्पताल के मैनेजर मनोज ने बताया कि महिला की हालत बेहद नाजुक थी. ऑपरेशन से पहले ही उसकी मौत हो गई, बीपी लगातार गिर रहा था और स्थिति स्थिर नहीं हो पा रही थी. आरोपी की पहचान पारस के रूप में हुई है जो कि गांव में ही एक डॉक्टर के यहां कंपाउंडर का काम करता है.

बताया जा रहा है कि आरोपी और लड़की एक-दूसरे को पहले से जानते थे. पारस तीन भाइयों में सबसे छोटा है. घटना के बाद से उसके माता-पिता और दोनों भाई फरार हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपहृत लड़की की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें- बांके बिहारी मंदिर परिसर में क्यों घुस गई NSG? लाइटें बंद, 5 घंटे थमीं रहीं वृंदावन की सांसे

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

नवरात्रि में आज अष्टमी और नवमी का अद्भुत संगम, जानें आज के शुभ मुहूर्त सहित पूरा पंचांग

19 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी तिथि का विशेष संयोग बन…

10 minutes ago

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

8 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

9 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

9 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

9 hours ago