मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
By Shubhra Rai
Mumbai Indians/IPL 2023
Arjurn Tendulkar Debut: ये इत्तेफाख कहिए या कुदरत का करिश्मा लेकिन तेंदुलकर परिवार से जुड़ा एक नया इतिहास भारतीय क्रिकेट में लिखने वाला है. एक लंबे इंतजार के बाद सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को आईपीएल डेब्यू का मौका मिला. रविवार को केकेआर के खिलाफ अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के लिए अपना पहला मैच खेला. सचिन और उनके परिवार के लिए ये दिन बेहद खास था.
हमेशा से इस दिन का इंतजार कर रही अर्जुन की बड़ी बहन और सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर भी स्टेडियम में मौजूद थी. भाई को डेब्यू कैप मिलता देख उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस बीच उन्होंने गजब संयोग भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसे जानकर हर कोई देंग रह गया.
ये भी पढ़ें: VIDEO: ये कैच देखकर सिर चकरा जाएगा, एक गेंद के पीछे दौरे चार खिलाड़ी, 3 टकराकर गिरे धड़ाम
पिता के राह पर बेटा…
सारा ने सोशल मीडिया पर अपने भाई के डेब्यू से जुड़ी कई पोस्ट शेयर की. इस दौरान उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड शेयर किया जो शायद आप नहीं जानते हों. दरअसल, अर्जुन ने केकेआर के खिलाफ अपने पहले ओवर में पांच रन दिए. वहीं सचिन ने भी आईपीएल में केकेआर के खिलाफ अपना पहला ओवर डाला था और 5 रन दिए थे.
भाई के IPL डेब्यू पर बहन ने लुटाया प्यार
बचपन में ऐसे क्यूट दिखते थे अर्जुन और सारा
अुर्जन और सारा बचपन में काफी क्यूट दिखते थे. बड़े होने के बाद सारा की खूबसूरती देखकर हर किसी को लगता है कि वह एक्टिंग या मॉडलिंग करेंगी.
अर्जुन को 3 साल बाद मिला IPL डेब्यू का मौका
23 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी बहुप्रतीक्षित आईपीएल की शुरुआत की. इस खिलाड़ी को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में डेब्यू का मौका मिला. मुंबई इंडियंस के मेंटॉर और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को रोहित शर्मा ने एमआई कैप सौंपी. MI ने अर्जुन को प्लेइंग-11 में अरशद खान की जगह लिया.
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को आईपीएल 2022 की नीलामी में 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर एमआई द्वारा खरीदा गया था और आईपीएल 2023 के लिए बरकरार रखा गया था. अर्जुन को पहली बार एमआई ने आईपीएल 2021 की नीलामी में 20 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा था. बता दें डेब्यू मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने 2 ओवर डाले जिसमें उन्होंने 17 रन दिए.
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…