फीफा वर्ल्ड कप 2034 (FIFA World Cup 2034) की मेजबानी सऊदी अरब करेगा. 11 दिसंबर (बुधवार) को फीफा ने इसका ऐलान किया है. इसके साथ ही 2030 में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी की भी घोषणा की गई है. 2030 में होने वाले वर्ल्ड कप की मेजबानी तीन देश स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को करने वाला है. इसके अलावा एक-एक मैच उरुग्वे, पैराग्वे और अर्जेंटीना को दिए गए हैं. फीफा के अध्यक्ष गियानी इनफैनाटिनो ने इसकी घोषणा की. ज्यूरिख फीफी वर्ल्ड कप को लेकर आयोजित बैठक में 200 से ज्यादा सदस्य देशों ने सर्वसम्मती से इसकी मंजूरी दी. इससे पहले कतर फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुका है.
फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो ने सऊदी अरब में 2034 फीफा विश्व कप की मेजबानी की घोषणा करते हुए कहा, “हम फुटबॉल को और अधिक देशों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं और फीफा विश्व कप में अधिक टीमों को शामिल करना चाहते हैं.” इसके साथ ही, फीफा और सऊदी अधिकारियों ने यह भी कहा कि 2034 में होने वाले विश्व कप में महिलाओं के अधिकारों और स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे.
ज्यूरिख में हुई एक बैठक में महिला फीफा विश्व कप के आयोजन स्थल के बारे में भी घोषणा की गई. फीफा ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि 2027 का महिला विश्व कप ब्राजील में 24 जून से 25 जुलाई के बीच आयोजित होगा. यह पहला मौका होगा जब दक्षिण अमेरिका में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. महिला विश्व कप में 32 टीमें हिस्सा लेंगी.
ये भी पढ़ें- हेडन ने भारत को बताया जीत का फार्मूला, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को जल्दी आउट करने के सिखा दिए गुर
स्पेन, जो इस समय महिला विश्व कप का चैंपियन है, ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित टूर्नामेंट में खिताब जीता था. फीफा उम्मीद कर रहा है कि अगले साल तक ब्राजील के मेजबान शहरों और स्टेडियमों की घोषणा की जाएगी, जिसमें 12 स्टेडियमों ने अपनी दिलचस्पी दिखाई है, जिनमें 2014 पुरुष विश्व कप के मैचों की मेज़बानी करने वाले कई स्टेडियम भी शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…
UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…
Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…
CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…
Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…
उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…