शाकिब अल हसन
Shakib Al Hasan: बांग्लादेश ने शुक्रवार को अनुभवी आल राउंडर शाकिब अल हसन को एशिया कप और 2023 विश्व कप दोनों के लिए अपना वनडे कप्तान नियुक्त किया. इन दो बड़े टूर्नामेंट के अलावा बांग्लादेश सितंबर के अंत में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा जिसके बाद टीम पांच अक्टूबर से शुरु होने वाले विश्व कप के लिए टीम भारत आएगी. टूर्नामेंट के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान जल्द होगा.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा, ‘‘हमने एशिया कप और विश्व कप के लिए शाकिब को कप्तान नियुक्त किया है. विश्व कप और एशिया कप की टीम की घोषणा कल की जायेगी. चयनकर्ता 17 सदस्यों की टीम चुनेंगे. ’’
बता दें कि तमीम इकबाल पीठ की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं जिसके बाद शाकिब उनकी जगह लेंगे. हालांकि तमीम को उम्मीद है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले फिट जो जाएंगे. बांग्लादेश के विस्फोटक बल्लेबाज तमीम इकबाल ने पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी. हालांकि अब उन्होंने अपना यह फैसला एक दिन बाद ही वापस ले लिया था. बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के समझाने के बाद उन्होंने फिर से राष्ट्रीय टीम में वापसी की घोषणा की थी. 34 साल के तमीम ने बांग्लादेश के पहला मैच गंवाने के बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: बदल गई महामुकाबले की तारीख, World Cup में अब इस दिन होगी भारत-पाक के बीच भिड़ंत
वहीं अब शाकिब खेल के तीनों प्रारूपों में बांग्लादेश के कप्तान बन चुके हैं. वह पिछले साल के शुरू से टीम के टेस्ट और टी20 कप्तान हैं. शाकिब का बांग्लादेश के वनडे कप्तान के तौर पर अंतिम मैच आयरलैंड के खिलाफ 12 मई 2017 को था जिसका नतीजा नहीं निकला था. शाकिब ने 52 वनडे, 19 टेस्ट और 39 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बांग्लादेश की अगुआई की है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…