देश

“मेरा अपराध क्या है ? BJP मुझ पर फर्जी आरोप लगा रही”, जानिए संसद से निलंबित होने के बाद राघव चड्ढा ने क्या कहा?

Raghav Chadha Suspension: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को शुक्रवार सस्पेंड कर दिया गया है. उनका सस्पेंशन (Ragha Chadha Suspension) विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक लागू रहेगा. वहीं अब इस मामले राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया सामने आयी है. उन्होंने कहा कि, “इस सप्ताह मुझे विशेषाधिकार समिति से दो नोटिस मिले हैं. विपक्ष को संसद में बोलने का मौका नहीं दिया गया. भाजपा मुझ पर फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगा रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि कोई भी सांसद किसी भी समिति के गठन के लिए नाम प्रस्तावित कर सकता है और जिस व्यक्ति का नाम प्रस्तावित है उसके हस्ताक्षर या लिखित सहमति की जरुरत नहीं है.

राघव ने आगे कहा कि, ‘क्या मेरा ये अपराध है कि, मैंने दिल्ली सेवा बिल पर अपनी बात रखते हुए बीजेपी के सबसे बड़े नेताओं से न्याय की मांग की? उन्हें उन्हीं का पुराना घोषणा पत्र दिखाकर वादे पूरा करने को कहा?

राघव चड्ढा के अलावा आप सांसद संजय सिंह ने सदन से विपक्ष के नेताओं को निलंबित किए जाने पर अपने बयान में कहा कि- देश के प्रधानमंत्री का मकसद मणिपुर में हिंसा रोकने का नहीं बल्कि संजय सिंह को रोकने का है. मैं ही नहीं, अगर राहुल गांधी बोलें उनकी सदस्यता खत्म करो, राखव चड्डा, डेरेक ओ ब्रायन, अधीर रंजन बोलें उनको निलंबित करो. हम इससे डरने, रुकने वाले नहीं है, हम इस लड़ाई को आगे लेकर जाएंगे. बता दें संजय सिंह के निलंबन को भी अब बढ़ा दिया गया है.

यह भी पढ़ें- पूर्व जजों और नौकरशाहों समेत 255 हस्तियों ने राष्ट्रपति और CJI को लिखी चिट्ठी, की Newsclick के खिलाफ एक्शन की मांग

राघव चड्ढा पर किया आरोप लगे

बता दें कि सांसद राघव चड्ढा पर पांच राज्यसभा सांसदों के ‘जाली’ हस्ताक्षर करने का आरोप है. अब जब तक कि उनके खिलाफ मामले की जांच कर रही विशेषाधिकार समिति अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप देती. तब तक उनका निलंबन जारी रहेगा. राघव के खिलाफ प्रस्ताव पीयूष गोयल ने पेश किया. गोयल ने चड्ढा पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया है. दरअसल, बीजेपी के एस फांगनोन कोन्याक, नरहरि अमीन और सुधांशु त्रिवेदी, एआईएडीएमके के एम थंबीदुरई और बीजेडी के सस्मित पात्रा ने कहा कि सदन में राघव चड्ढा द्वारा पेश की गई चयन समिति में उनका नाम उनकी सहमति के बिना शामिल किया गया था. हालांकि राघव चड्ढा ने आरोपों का खंडन किया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

6 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

6 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

6 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

7 hours ago