Sunil Gavaskar
ICC World Cup 2023 IND vs Pak: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का आजा आज यानी 5 अक्टूबर से हो चुका है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले दिन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. वहीं मेजबान टीम इंडिया का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में होगा. इसको लेकर दोनों टीमें चेन्नई पहुंच चुकी है. लेकिन क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का इंतजार है. क्रिकेट प्रशंसक भारत-पाक के बीच होने वाले मुकाबले के इंतजार में हैं.
14 अक्टूबर को होगा भारत-पाक मैच
भारत और चीर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का 12 वां मैच खेला जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 14 अक्टूबर को दोनों टीमें आमने सामने होंगी. भारत-पाक के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है. एक निजी टीवी चैनल से बातचीत करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का महत्व क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने जैसा है.
ये भी पढ़ें- ICC World Cup ENG vs NZ: मैट हेनरी ने लिया वर्ल्ड कप 2023 का पहला विकेट, जो रूट के नाम पहला अर्धशतक
पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि भारत-पाक मैच का महत्व विश्व कप जीतने जैसा है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच होने वाले मैच को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है. इसी के चलते भारत-पाक मैच पूरे टूर्नामेंट के सबसे महत्वपूर्ण मैचों में से एक होगा. गावस्कर ने आगे कहा कि भारत को विश्व कप का खिताब भी जीतना है लेकिन ये मैच भी काफी महत्वपूर्ण है. गावस्कर ने कहा कि अगर आप किसी आम आदमी से विश्व कप को लेकर पूछेंगे तो वह कहेगा कि पाकिस्तान के खिलाफ हमें जीत दर्ज करना है. उन्होंने कहा कि हम विश्व कप जीतना है और हम इसके प्रबल दावेदार भी है. इसमें कोई संदेह नहीं है.
एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान की टीम विश्व नहीं जीत पाएगी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की टीम एक अच्छी टी20 टीम है लेकिन एशिया कप और वार्म अप मैच में उसके प्रदर्शन को देखते हुए लगात है कि वो आगे नहीं जा पाएगी. बता दें कि विश्व कप में शामिल होने के लिए पाकिस्तान की टीम 6 साल बाद भारत आई है.
Prayagraj Film Festival: प्रयागराज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर…
संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े प्रस्ताव की चर्चा के दौरान…
'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…
28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…
Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…