देश

‘कांग्रेस के साथ हमारा कोई संबंध नहीं’, INDI गठबंधन के सीट बंटवारे पर बोले CM भगवंत मान- पंजाब में बंगाल जैसा कुछ..

Aam Aadmi Party Vs Congress: कांग्रेस की अगुवाई वाले ‘इंडिया’ गठबंधन के सीट बंटवारे पर पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दो टूक कह दिया है कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस सारी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. जिसके बाद सियासी गलियारों में ‘इंडिया’ गठबंधन पर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं. भाजपाई नेता कांग्रेस पर तंज कस रहे हैं.

अभी आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान आया है. भगवंत मान ने बुधवार, 24 जनवरी को INDIA गठबंधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया दी. मान ने चंडीगढ़ में कहा, ‘…पंजाब में हम ऐसा (कांग्रेस के साथ गठबंधन) कुछ भी नहीं करेंगे.’

भगवंत मान ने अपने बयान में कांग्रेस से आम आदमी पार्टी के गठबंधन को भी ठेंगा दिखा दिया. मान ने कहा कि कांग्रेस के साथ हमारा कोई संबंध नहीं है.

‘राष्ट्रीय स्तर पर साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमत’

इससे पहले ये खबरें लगातार आ रही थीं कि इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच राष्ट्रीय स्तर पर साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमति है. कहा जा रहा है कि ये दोनों दल दिल्ली और गुजरात में सीट शेयरिंग पर सहमत हो चुके हैं. हालांकि, पंजाब में पेंच फंसा था. अब भगवंत मान की ‘ना’ से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. विगत विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ही पंजाब में कांग्रेस को करारी हार देते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी.

यह भी पढिए- ‘एक थी कांग्रेस..’, पंजाब CM भगवंत मान बोले- अब कोई मां अपने बच्चे को दुनिया की यह सबसे छोटी कहानी सुना सकती है, BJP ने ली चुटकी

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

6 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

9 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

23 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

32 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

45 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

47 minutes ago