सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
ओडिशा में पीएम मोदी
PM Modi Rallies in Odisha: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ओडिशा पहुंचे और बीजू जनता दल (BJD) के नेतृत्व वाली ओडिशा सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को सरकारी योजनाओं के मुद्दे पर घेरा. मयूरभंज में जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने सीएम की तबियत बिगड़ने को लेकर तंज कसा.
पीएम मोदी ने रैली में कहा, ‘आज उड़ीसा ही नहीं पूरा देश जानना चाहता है कि रत्न भंडार की चाबी कहां गई? जो जांच हुई थी उसकी रिपोर्ट में किसका नाम है? मैं मेरे उड़ीसावासियों को विश्वास दिलाता हूं कि बीजेडी सरकार जो छुपा रही है उसका खुलासा उड़ीसा में भाजपा सरकार बनने के बाद हम करेंगे.’
पीएम मोदी ने कहा, ‘साथियों..आज कल नवीन बाबू के सभी शुभचिंतक बहुत चिंता में हैं, वह यह देखकर बहुत परेशान हैं कि पिछले एक साल में अचानक नवीन बाबू की तबीयत इतनी कैसे बिगड़ गई. वर्षों से नवीन बाबू के करीबी रहे लोग अब जब मुझसे मिलते हैं तो उनकी तबीयत की चर्चा जरूर करते हैं. वे बताते हैं कि नवीन बाबू अब खुद से कुछ कर नहीं पा रहे हैं. अरसे तक उनके करीबी रहे लोगों का मानना है कि उनकी तबीयत बिगड़ने के पीछे कोई साजिश भी हो सकती है, सवाल यह है कि उनकी तबीयत खराब होने के पीछे क्या कोई षड्यंत्र है?’
पीएम मोदी बोले, ‘क्या यह उड़ीसा के लोगों को जानने का अधिकार है, कहीं इसमें उस लॉबी का तो हाथ नहीं है न, जो नवीन बाबू के नाम पर पर्दे के पीछे उड़ीसा में सत्ता भोग रहे हैं. इस रहस्य से पर्दा उठना जरूरी है. उठना चाहिए न पर्दा? इसकी जांच आवश्यक है, इसलिए 10 जून के बाद उड़ीसा में भाजपा सरकार की विजय होने के बाद हमारी सरकार… उड़ीसा की भाजपा सरकार एक स्पेशल कमेटी का गठन करेगी और यह जांच करेगी के अचानक नवीन बाबू की तबीयत क्यों गिरती जा रही है. उनकी तबीयत के साथ क्या हो रहा है? सारे तथ्य खोज करके निकाले जाएंगे.’
पीएम मोदी ने कहा, ‘साथियों उड़ीसा के पास पानी है, आदिवासी क्षेत्रों से होकर पानी बहता है, लेकिन आपको सिंचाई की सुविधा नहीं मिलती. बीजेडी सरकार ने 25 सालों में सिंचाई के लिए यहां कोई बड़ा काम नहीं किया. केंद्र में भी ऐसी सरकारें रही है, जिन्होंने सिंचाई के प्रोजेक्ट को लटकाए रखा. यह सुवर्ण रेखा प्रोजेक्ट 1970 से लटका हुआ था.’
उन्होंने कहा, ‘आपने मोदी को सेवा करने का मौका दिया तो कृषि सिंचाई योजना बनाई और आज बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया. इनमें से पांच पूरे भी हो चुके हैं. डबल इंजन सरकार यहां सिंचाई के कार्यों को भी तेजी से पूरा कराएगी. साथियों यह मोदी सरकार ही है, जिसने बादाम पहाड़ क्षेत्र में 100 साल बाद एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया, लेकिन यहां बीजेडी सरकार रेल प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ने दे रही है. भाजपा सरकार बनते ही यहां रेल कनेक्टिविटी और सशक्त होगी.’
पीएम मोदी ने कहा, ‘भाइयों-बहनों… आने वाला समय उड़ीसा का समय है. आने वाला समय पूर्वी भारत का समय है. आपको भाजपा के सभी साथियों को, हमारे जितने भी एमएलए उम्मीदवार हैं, उन सबको जिताकर भुवनेश्वर भेजना… इसलिए मैं आशीर्वाद मांगने आया हूं. मैं हमारे सभी एमएलए के उम्मीदवारों को रिक्वेस्ट करूंगा… आगे आ जाएं.. जो एमएलए के उम्मीदवार हैं वे एकदम आगे आ जाएं. मयूरभंज से हमारे साथी नवचरण माझी को भी रिकॉर्ड वोटों से जिताकर दिल्ली भेजना है.’
-भारत एक्सप्रेस
Anand Vihar Railway Station: छठ पूजा पर घर जाने के लिए दिल्ली के आनंद विहार…
Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…
मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…
Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…