Categories: खेल

Sanju Samson की अगुवाई में Team India ने बनाये कई रोचक कीर्तिमान

India vs Bangladesh: हैदराबाद में भारत बनाम बांग्लादेश टी20 मैच में संजू सैमसन की अगुवाई में भारतीय बल्लेबाज़ी ने बांग्लादेश को पूरी तरह से पस्त कर दिया. भारतीय टीम के आक्रमण के परिणामस्वरूप पुरुष टी20 के कई कीर्तिमान उनके हिस्से आए. एक नज़र इन्हीं रोचक आंकड़ों पर डालते हैं.

हैदराबाद में भारत द्वारा बांग्लादेश के ख़िलाफ़ बनाया 297/6 का स्कोर टी20 में किसी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सर्वाधिक स्कोर है. टी20 का सर्वाधिक स्कोर तीन विकेट पर 314 रन नेपाल के नाम है, जो कि उन्होंने पिछले साल एशियाई खेलों के दौरान मंगोलिया के विरुद्ध बनाए थे. भारत ने इससे पहले 2017 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ पांच विकेट पर 260 रन बनाए थे..

भारत ने हैदराबाद में बाउंड्री के जरिए 232 रन बनाए जो कि पुरुष टी20 की एक पारी में किसी टीम द्वारा बाउंड्री के ज़रिए बनाए गए सर्वाधिक रन हैं. इससे पहले पंजाब ने पिछले साल आंध्र प्रदेश के विरुद्ध बाउंड्री के जरिए 212 जबकि टी20 में पिछले साल नेपाल ने मंगोलिया के विरुद्ध बाउंड्री के जरिए 216 रन बनाए थे.

भारत ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ कुल 47 बाउंड्री लगाई, जिसमें 25 चौके और 22 छक्के शामिल थे. यह पुरुष टी20 में किसी टीम द्वारा एक पारी में लगाई गई सर्वाधिक बाउंड्री है.

भारतीय पारी में कुल 18 ओवरों में 10 से अधिक रन बने जो कि गेंद दर गेंद डेटा की उपलब्ध जानकारी के अनुसार किसी पुरुष टी20 में सर्वाधिक है. पहले ओवर में सिर्फ़ सात जबकि नौवें ओवर में नौ रन बने थे. यह दोनों ही ओवर मेहदी हसन ने डाले थे.

सैमसन पुरुष टी20 में शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर हैं. 2022 में इशान किशन द्वारा श्रीलंका के ख़िलाफ़ बनाए गए 89 रन टी20 में किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर था. सैमसन का 111 का निजी स्कोर पुरुष टी20 में किसी विकेटकीपर द्वारा बनाया गया छठा सर्वाधिक स्कोर है.

सैमसन ने 40 गेंदों पर शतक बनाया जो कि पुरुष टी20 में भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा लगाया गया दूसरा सबसे तेज़ शतक है. सबसे तेज़ शतक रोहित शर्मा के नाम है, जो कि उन्होंने 2017 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ 35 गेंदों पर बनाया था.

पुरुष टी20 में किसी पारी में पहले 10 ओवर में भारत के 152 पर एक के स्कोर से सिर्फ़ दो ही अधिक स्कोर बने हैं. इस साल ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड के विरुद्ध 9.4 ओवर में तीन विकेट पर 156 रन बनाए थे.

भारत ने मध्य ओवरों (7-16) में 2 विकेट खोकर 152 रन बनाए. इस चरण में पुरुष टी20 में इससे अधिक रन सिर्फ़ एक ही टीम ने बनाए हैं. नेपाल ने 2023 में मंगोलिया के ख़िलाफ़ पारी के इस चरण में एक विकेट खोकर 163 रन बनाए थे.

भारत ने 200 के स्कोर तक पहुंचने में 13.6 ओवर लिए, जो कि पुरुष टी20 में दूसरा सबसे तेज़ 200 है. सबसे तेज़ 200 रन पिछले साल दक्षिण अफ़्रीका ने वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ बनाए थे.

भारत ने 7.1 ओवर में 100 रन बनाए जो कि बतौर टीम पुरुष टी20 में उनका सबसे तेज़ 100 है. इससे पहले भारत ने 2019 में वानखेड़े में 7.6 ओवर में100 रन बनाए थे.

पावरप्ले में भारत का 82 पर एक का स्कोर इस प्रारूप में उनका संयुक्त रूप से दूसरा सर्वाधिक है. इससे पहले 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ दो विकेट पर 82 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें- अपने रोल को लेकर स्पष्टता के लिए संजू सैमसन ने की भारतीय टीम मैनेजमेंट की सराहना

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?

IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…

4 minutes ago

त्योहारों से पहले बल्ले-बल्ले! दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जानें कितना बढ़कर आएगा डीए

Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…

7 minutes ago

आंध्र प्रदेश चुनाव हिंसा मामला: YSR कांग्रेस की याचिका पर 21 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…

8 minutes ago

‘पहाड़ों पर घूमने जाते हो या कूड़ा फैलाने..!’ मैकलोडगंज की सड़कों का VIDEO देख कैसे भड़के लोग?

हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…

11 minutes ago

146 साल पुरानी परंपरा! डोरंडा JAP-1 परिसर में महानवमी पर हुई शस्त्र और कन्या पूजन

रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…

13 minutes ago

जमीअत हिमायतुल इस्लाम का बड़ा संगठनात्मक फैसला: उत्तर प्रदेश कमेटी भंग, नए ज़िला अध्यक्षों की घोषणा जल्द

राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…

32 minutes ago