भारत ने जीता टेस्ट (फोटो- स्क्रीनग्रैब)
WTC Points Table: भारत ने धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड को इनिंग और 64 रन से हरा दिया. इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीत ली. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 7 मार्च को इंग्लैंड टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी. पहले ही दिन मेहमान टीम 218 रन पर सिमट गई. इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 477 रन बनाए और 259 रन की बढ़त बना ली. इंग्लैंड की दूसरी पारी 195 रन पर ढेर हो गई. इस तरह से इंग्लिश टीम को इनिंग और 64 रन से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारत के लिए 100वां टेस्ट खेल रहे आर अश्विन ने मैच में 9 विकेट चटकाए.
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने के साथ ही टीम इंडिया अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल में तीन में से दो सीरीज में जीत दर्ज कर चुकी है. भारत ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 में जीत मिली है और दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच ड्रॉ भी रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने से पहले भारत ने साउथ अफ्रीका के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेला था, जो एक-एक से ड्रॉ रहा था. जबकि, वेस्टइंडीज को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से हराया था.
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है. भारत के 3 सीरीज में 68.51 प्रतिशक पॉइंट्स हो गए हैं. न्यूजीलैंड इस समय डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. जबकि, ऑस्ट्रेलिया इस समय तीसरे नंबर पर है. टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के साथ उसी के घर में एक सीरीज खेलनी है. वहीं बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज घरेलू मैदान पर खेलनी है.
ये भी पढ़ें-
Rohit Sharma ने बताया क्रिकेट से कब लेंगे रिटायरमेंट, 36 की उम्र में भी जलवा बरकरार
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…