देश

‘ऑपरेशन बेनकाब’: पीड़ित के पक्ष में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया स्टे ऑर्डर, बिल्डर की कारगुजारी पर लगाई रोक, भ्रष्ट अधिकारियों की नींद उड़ी

Delhi news Today: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में अदालत ने एक दबंग बिल्डर की कारगुजारी पर लगाम लगाने की कार्रवाई शुरू कराई है. अपनी जमीन को अतिक्रमण मुक्‍त कराने के लिए पीड़ित ने दिल्ली हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी. अब हाईकोर्ट ने पीड़ित के पक्ष में स्टे-ऑर्डर जारी कर दिया है. हाईकोर्ट से स्‍टे-ऑर्डर मिलने पर ज़िला पुलिस के अफ़सर मौक़े पर पहुँच गए हैं.

संवाददाता के अनुसार, पुलिस के आलाधिकारी आरोपी बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में हैं. जमीन पर बनवाई गई दीवार तोड़ने का काम शुरू करा दिया गया है. वहीं, हाईकोर्ट के आदेश से भ्रष्ट राजस्व अधिकारियों की नींद भी उड़ने लगी है, उन्‍हें डर सता रहा है कि उनके खिलाफ भी एक्‍शन लिया जाएगा.

‘ऑपरेशन बेनकाब’ से हुआ कारगुजारियों का खुलासा

मामला दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके चर्च मॉल रोड पर स्थित गोगिया फार्म का है. एक दिव्‍यांग मोनिका गोगिया ने बिल्‍डर शैली थापर पर अपनी जमीन कब्‍जाने का आरोप लगाया था. करोड़ों की संपत्ति बिल्‍डर के नाम कर दी गई थी.

गोगिया फॉर्म के 4 हजार गज के हिस्से बेचने के लिए फार्म मालिक मोनिका गोगिया ने बिल्डर शैली थापर से करार किया था. 38 करोड़ रुपये में हुए इस सौदे के लिए थापर ने 10 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान कर दिया और बाकी रकम रजिस्ट्री से पहले देने का वायदा किया था.

इसके बाद 23 फरवरी 2024 को मोनिका गोगिया को मेहरौली सब-रजिस्ट्रार दफ्तर ले जाकर दस्तावेजी औपचारिकता पूरी करा ली गईं. जहां मोनिका ने बकाया राशि का भुगतान नहीं होने तक सब-रजिस्ट्रार के सामने पेश होकर रजिस्ट्री करने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया.

सब-रजिस्ट्रार पर मिलीभगत का आरोप

इसके बाद उन्हें शक हुआ तो उन्होंने 27 फरवरी को मेहरौली सब-रजिस्ट्रार शोभा तौला और डीएम एम. चैतन्य प्रसाद के दफ्तर में इसकी शिकायत की और रजिस्ट्री नहीं कराने की लिए गुहार लगाई थी.

मोनिका गोगिया का आरोप है कि इसके बावजूद सब-रजिस्ट्रार ने तमाम तथ्यों को दरकिनार कर उनकी संपत्ति की रजिस्ट्री बिल्डर शैली थापर के नाम कर दी.

इस पूरे मामले की भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज नेटवर्क की एसआईटी ने पड़ताल की थी. मामला हाईकोर्ट पहुंचा और अब पीड़ित पक्ष को न्‍याय मिलता नजर आ रहा है. भारत एक्सप्रेस वेबसाइट पर 9 मार्च को ही इस संबंध में एक पड़ताल भी प्रकाशित की गई थी.

-भारत एक्‍सप्रेस

 

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

2 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

7 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

14 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

45 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago