खेल

एशियन गेम्स के लिए Team India का ऐलान, ऋतुराज और हरमनप्रीत के हाथों में कमान, जानिए रिंकू सिंह समेत किसको मिला मौका

Asian Games: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने 19वें एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई ने पुरुष और महिला दोनों टीमों की घोषणा कर दी है. 23 सितंबर से शुरू होने जा रहे एशियन गेम्स में पुरुष टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ और महिला टीम की कमान हरमनप्रीत कौर संभालेंगी. वहीं, इस मैच में धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह को मौका मिल गया है. बता दें कि वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया में रिंकू सिंह का चयन नहीं होने पर उनके फैंस में नाराजगी देखी गई थी. अब उनका एशियन गेम्स के लिए चयन होना फैंस को भी पसंद आ रहा है. अब आइए जानते हैं कि इन दोनों टीमों में किस -किस खिलाड़ी को शामिल किया गया है.

Asian Games: एशियन गेम्स के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ी

बीसीसीआई की चयन समिति ने एशियन गेम्स के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम की कप्तानी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है. इनके साथ टीम में ये खिलाड़ी शामिल हुए हैं.
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)

इनके अलावा कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्हें स्टैंडबाय पर रखा गया है.
उनके नाम हैं- यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा और साई सुदर्शन

ये भी पढ़ें- IND vs WI: भारत ने डोमिनिका टेस्ट में वेस्टइंडीज को चटाई धूल, डेब्यू मुकाबले में यशस्वी जायसवाल बने प्लेयर ऑफ द मैच

Asian Games: एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी

बीसीसीआई ने एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के नामों की भी घोषणा कर दी है. बीसीसीआई(Women)ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. इस टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, अंजलि सरवानी, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुषा बरेड्डी

इनके अलावा कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्हें स्टैंडबाय पर रखा गया है.
उनके नाम हैं- हरलीन देयोल, काशवी गौतम, स्नेह राणा, सैका इशाक और पूजा वस्त्राकर

चीन में होने वाला है 19वां एशियन गेम्स

बीसीसीआई ने एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. चीन के हांगझोउ शहर में 23 सितंबर से एशियन गेम्स की शुरुआत हो रही है. टीम इंडिया के पुरुष और महिला क्रिकेट टीम का ऐलान इस खेल में टी20 मैचों के लिए हुआ है. बीसीसीआई के अनुसार, पुरुष क्रिकेट टीम के लिए एशियन गेम्स में टी20 टूर्नामेंट 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होगा. वहीं, महिला क्रिकेट टीम के लिए टी20 मैच 19 से 28 सितंबर 2023 तक होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

2 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

6 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

7 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

7 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

8 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

8 hours ago