मनोरंजन

‘लापतागंज’ के ‘चौरसिया’ का दिल का दौरा पड़ने से निधन, पैसे की तंगी से थे तनावग्रस्त

Arvind Kumar Death: टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां लापतागंज के एक्टर अरविंद कुमार इस दुनिया में नहीं रहे. माना जा रहा है कि उनका निधन मंगलवार यानी 11 जुलाई को हुआ है. वह लापातागंज में चौरसिया जी की भूमिका निभाते थे और उन्हें इसी किरदार की वजह से घर-घर में पहचान मिली थी. इस शो में उनके साथ काम करने वाले रोहिताश्व गौर का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे उनकी चिंता पैसों को लेकर थी. इतना ही नहीं वह इंडस्ट्री से काम भी मांगते नजर आए थे.

दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

‘लापतागंज’ में चौरसिया के लिए मशहूर टीवी अभिनेता अरविंद कुमार का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह एक शूट लोकेशन पर जा रहे थे तब उन्हें अचानक से दिल में दर्द होने लगा .जिसके बाद उन्हें पास के एक अस्पताल में ले जाया गया. अभिनेता रोहिताश्व गौड़, जिन्होंने अरविंद के साथ सिटकॉम में काम किया था और इस समय ‘भाबी जी घर पर हैं’ में नजर आ रहे हैं, ने इस खबर की पुष्टि की.

फोन के जरिए होती थी बात

‘भाबी जी घर पर है’ के एक्टर रोहिताश गौर ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में बताया कि हां वह अब इस दुनिया में नहीं रहे. ये बहुत दुखद खबर है. अक्सर हम फोन पर बात किया करते थे. बता दें कि अरविंद कुमार की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है. वह लगातार आर्थिक दिक्कतों से भी जूझ रहे थे. रोहिताश गौर ने ये भी कहा, ‘मेरी कभी अरविंद कुमार के परिवार से बात नहीं हुई. वह गांव में रह रहे थे. कोरोना के बाद से कई एक्टर्स परेशान थे. कोई भी इस मुश्किल घड़ी में कलाकारों के सपोर्ट में नहीं आया. लेकिन मैं लकी हूं कि मेरे पास काम है. तनाव ही वजह से ही हार्ट अटैक आता है. मैं बस इतना जानता हूं कि अरविंद की फैमिली गांव में रहती थी इसलिए मेरी कभी उनसे बात नहीं हो पाई और न ही हम कभी मिले थे.’

ये भी पढ़ें:नए ऑफिस की तलाश कर रही हैं Sara Ali Khan, वीडियो हुआ वायरल, मां अमृता का हाल देख लोगों ने दिया ऐसा रिक्शन

दोस्त करेंगे परिवार वालों की मदद

रोहिताश्व बोले, ‘वह मुझसे आर्थिक तंगी के बारे में बात करते थे क्योंकि महामारी के बाद, अभिनेताओं के लिए चीजें बहुत कठिन हो गई थीं और वह भी संघर्ष कर रहे थे. ऐसे मुश्किल वक्त में एक्टर्स की मदद के लिए कोई आगे नहीं आता.’ रोहिताश्व ने यह भी बताया कि दोस्तों का एक ग्रुप गांव में उनके परिवार को आर्थिक रूप से समर्थन देने का प्लान बना रहा है. वह बोले, ‘मुझे अब उनकी पत्नी का फोन नंबर मिल गया है. हम सभी दोस्त अब किसी भी तरह से उनकी पत्नी और बच्चों की आर्थिक मदद करने की योजना बना रहे हैं.’

अरविंद कुमार ने साल 2004 में टीवी इंडस्ट्री में रखा था कदम

अरविंद कुमार ने साल 2004 टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था. वह लापतागंज में चौरसिया जी की भूमिका निभाया करते थे. पांच साल तक ये शो चला था और उन्होंने लगातार इसमें काम किया था. इसके अलावा वह ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे शो में भी काम कर चुके थे. उन्होंने ‘चीनी कम’, ‘रामा राम क्या है ड्रामा’ से लेकर ‘मैडम चीफ मीनिस्टर’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

1 hour ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

6 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

6 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

7 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

8 hours ago