रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
By Shubhra Rai
गुरमीत राम रहीम सिंह
Ram Rahim Singh Parole: रेप मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आएगा. इस बार उसे 20-30 दिन नहीं, बल्कि 50 दिन की पैरोल दी गई है. राम रहीम रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है. कई साल पहले सजा होने के बाद से अब तक उसे 7 बार पैरोल मिल चुकी है.
राम रहीम हरियाणा में 2 साध्वियों से रेप के आरोप में सजा भुगत रहा है. उसके खिलाफ हत्या और गुंडागर्दी के भी मामले हैं, कई मामलों में उसे सजा सुनाई जा चुकी है. हालांकि, इस सबके बावजूद वो बार-बार जेल से बाहर आ जाता है. पिछले साल जनवरी के महीने में ही राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिलने पर विवाद खड़ा हो गया था. तब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि नियम-प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पैरोल पाना डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का अधिकार है.
पिछले साल जनवरी में राम रहीम को पैरोल मिलने पर एक वीडियो वायरल हुआ था. दरअसल, तब राम रहीम को तलवार से केक काटकर जश्न मनाते देखा गया था. उससे पहले भी पैरोल पर बाहर आने के बाद उसने ऑनलाइन कई सत्संग सत्र आयोजित किए थे. सोशल मीडिया पर बहुत-से लोगों ने राम रहीम के जेल से बाहर आने पर सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना कि आखिर जो व्यक्ति रेप जैसे मामले में दोषी करार दिया जा चुका है, वह बाहर आकर सत्संग कैसे कर सकता है. हालांकि, सिरसा मुख्यालय वाले संप्रदाय के प्रमुख ने अपना काम जारी रखा.
जेल-अधिकारियों के मुताबिक, पैरोल का मतलब किसी कैदी को विशेष उद्देश्य के लिए अस्थायी रूप से या सजा की समाप्ति से पहले अच्छे व्यवहार के वादे पर पूरी तरह रिहा करना है. जनवरी 2023 में मिली पैरोल के दौरान राम रहीम का वीडियो सामने आया था, जिसे लेकर खूब हंगामा मचा. जबकि, फरलो में किसी दोषी को जेल से अस्थायी तौर पर रिहा किया जाता है. माना जा रहा है कि राम रहीम अब 50 दिनों की पैरोल के दौरान कई स्थानों पर रहेगा.
— भारत एक्सप्रेस
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…