लाइफस्टाइल

World Lung Cancer Day 2023: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड लंग कैंसर डे? क्या है फेफड़ों का कैंसर, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

World Lung Cancer Day 2023: हर साल 1 अगस्त को वर्ल्ड लंग कैंसर डे मनाया जाता है. यह दिन लोगों में इस जानलेवा बीमारी के बारें में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है. इस दिन दुनियाभर में फेफड़ों के कैंसर से लड़ाई में जीत हासिल कर चुके लोगों के लिए सेलिब्रेट भी किया जाता है. खासकर हमारे देश में फेफड़े का कैंसर सबसे आम कैंसरों में से एक है. वैज्ञानिको के अनुसार, 2020 में फेफड़ों के कैंसर से 1.8 मिलियन लोगों की मौत हुई थी. यह दिवस पहली बार 2012 में फोरम ऑफ इंटरनेशनल रेस्पिरेटरी सोसाइटीज ने इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ लंग्स कैंसर और अमेरिकन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन की सहायता से यह आयोजित किया था.

दो तरह के होते है लंग कैंसर

नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर फेफड़ों में होने वाले नॉर्मल कैंसर होते हैं और 80 प्रतिशत लोगों में यही कैंसर होता है. ये एडिनोकार्सिनोमा, स्क्वेमस, सेल कार्सिनोमा और लार्ज सेल कार्सिनोमा की वजह से होता है.

स्मॉल सेल लंग कैंसर

जो लोग ज्यादा स्मोकिंग करते हैं, उनमें ये कैंसर सबसे ज्यादा पाया जाता है. ये सबसे तेजी से फैलने वाले कैंसर में से एक है. कई बार जब तक इसके बारे में पता चलता है ये कैंसर फैल चुका होता है.

फेफड़ों के कैंसर का प्रमुख कारण

फेफड़ों के कैंसर में अगर व्यक्ति को शुरूआत में इसके बारे में ज्ञात हो जाए तो जान बचने की संभावना बनी रहती हैं लेकिन ज्यादातर मामलों में इसके लक्षण काफी समय बाद दिखाई देते हैं. ऐसे में स्थिति और गंभीर हो जाती है, इसीलिए जरूरी है कि आप हर समय अपनी सेहत पर ध्यान देते रहें और सतर्क रहें. वैज्ञानिको के अनुसार, लंग कैंसर का सबसे प्रमुख कारण धूम्रपान है. वहीं धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के आस पास के लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें:Big Boss के शो में Elvish Yadav ने बहाए आंसू, कभी दबंग खान को किया था रोस्ट, अब जमकर हो रहे ट्रोल

फेफड़ों के कैंसर के लक्षण

फेफड़ों के कैंसर का अगर शुरूआत में ही मालूम हो जाता है तो मरीज की जान बचाई जा सकती है. यदि आपमें भी यहां बताए गए लक्षणों में से कुछ संकेत नजर आते हैं तो तुरंत डॉक्टर से जरूर संपर्क करें.

– लंबे समय से खांसी की समस्या होना
– खांसी के साथ हल्का-हल्का खून भी आना
– आवाज में परिवर्तन होना
– तेजी से वजन कम होना
– सांस लेते समय परेशानी और सीने में दर्द होना

इस तरह करें बचाव

फेफड़ों के कैंसर से बचने के लिए सबसे जरूरी है आप पूरी तरह धूम्रपान करने से बचें. इसके साथ ही उन लोगों से भी दूरी बनाएं जो धूम्रपान करते हैं क्योंकि सेकेंड हैंड धुएं के संपर्क में आने वाले व्यक्ति को भी लंग कैंसर का खतरा बना रहता है. वहीं जब आप धूम्रपान नहीं करेंगे तो इससे आपको खांसी और सांस संबंधित कई तरह की बीमारियों से निजात भी मिल जाएगी. फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी डाइट लें और नियमित व्यायाम करें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

58 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago