खेल

वो तीन भारतीय क्रिकेट कोच जिनका अंतर्राष्ट्रीय करियर गौतम गंभीर से भी शानदार रहा

गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ को रिप्लेस किया है. गंभीर भारत के शानदार बल्लेबाज रह चुके हैं जिन्होंने 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले. गंभीर ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 10,000 हजार से ज्यादा रन बनाए, जिसमें 20 शतक भी शामिल हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के पास हेड कोच के तौर पर ऐसे नाम भी रहे हैं जिनका टीम इंडिया करियर गंभीर से बेहतरीन रहा है.

इसमें अनिल कुंबले का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है जो 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट लेकर आज भी भारत के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. कुंबले ने 2016-17 में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के पद पर कार्य किया था. कुंबले के नाम 271 वनडे मैचों में 337 विकेट भी हैं.

भारत के महानतम ऑलराउंडर और 1983 के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने अक्टूबर 1999 से अगस्त 2000 तक 10 महीनों के लिए भारतीय टीम के हेड कोच की भूमिका निभाई थी. कपिल देव भारत के सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं, जिनके नाम 434 विकेट हैं. उन्होंने वनडे में भी 235 विकेट हासिल किए हैं. गेंदबाजी के अलावा कपिल ने बल्लेबाजी में भी कमाल किया है और टेस्ट मैचों में 5,248 रन बनाने के अलावा वनडे में भी 3,500 रन बनाए हैं.

गौतम गंभीर से पहले भारत के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ थे और वे भारत के सर्वकालिक महानतम बल्लेबाजों में शुमार हैं. द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैचों में 52.31 के शानदार औसत के साथ 13,288 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 36 शतक और पांच दोहरे शतक लगाए हैं. राहुल द्रविड़ ने 344 वनडे मैच भी खेले हैं, जिसमें 83 अर्धशतकों के अलावा 12 शतक लगाकर 10,889 रन बनाए हैं. द्रविड़ 2021 से लेकर 2024 तक भारतीय टीम के हेड कोच रहे और उनके कार्यकाल में भारत वनडे विश्व कप व वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचा. बतौर कोच द्रविड़ की सबसे बड़ी उपलब्धि हाल में सम्पन्न टी20 विश्व कप रही, जिसमें भारत विश्व चैम्पियन बना.

ये भी पढ़ें- India vs Zimbabwe: तीसरे टी20 मैच में भारत ने जीत के साथ बनायी शानदार बढ़त, गिल का अर्धशतक

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अमेरिका-चीन में 30 अरब डॉलर पर टैरिफ घटा, हाथ मिलाते ही भारत को कितना हो सकता है नुकसान?

US China Trade Deal: अमेरिका और चीन ने वॉशिंगटन वार्ता के बाद 30 अरब डॉलर…

3 minutes ago

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

31 minutes ago

100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…

31 minutes ago

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य छात्रा मिलन समारोह आयोजित

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय (एसपीएमसी) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की…

31 minutes ago

AI और डीपफेक पर लगाम! विवेक ओबेरॉय, जाह्नवी और आराध्या के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट में एक साथ सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्मी हस्तियों द्वारा दायर पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिकाओं पर 30…

41 minutes ago

बंगाल दौरे पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का दिखा अनूठा अंदाज; खुद बनाई झालमुरी, फिर लिया चटपटा स्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में…

49 minutes ago