खेल

VIDEO FIFA: फ्रांस की जीत के बाद बवाल, मोरक्को के फैंस आउट ऑफ कंट्रोल, मचाई भयंकर तबाही

FIFA WC: फीफा विश्व कप कतर 2022 के सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ मोरक्को (Morocco) की 0-2 की हार के बाद भारी दंगे भड़क उठे थे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, फुटबॉल प्रशंसकों को फ्रांस (France) और बेल्जियम के कुछ शहरों की सड़कों पर हिंसा करते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि फ्रांस फीफा विश्व कप फाइनल में आगे बढ़ गया है, और मोरक्को का सफल खत्म. अपनी टीम की इस हार को मोरक्को के फैंस बर्दाश्त नहीं कर सके. मोरक्को के फैंस आउट ऑफ कंट्रोल थे, जिसके बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा.

ये पहला मौका नहीं है जब मोरक्को के फैंस इस तरह से प्रदर्शन करते हुए दिखे. मोरक्को के प्रशंसकों ने इससे पहले फीफा विश्व कप क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल पर अपनी राष्ट्रीय टीम की जीत के बाद पेरिस की सड़कों पर हंगामा किया था.

बता दें, पेरिस सहित कई शहरों में पुलिस को पहले से ही तैनात किया गया था क्योंकि मैच दोनों देशों के लिए काफी बड़ा था. मैच शुरू होने से पहले पेरिस में चैंप्स-एलिसीस के पास दंगा उपकरणों के साथ 2000 से अधिक सशस्त्र पुलिस तैनात की गई थी. हालांकि, पुलिस ने इस मामले पर जल्द से जल्द ऐक्शन लिया और विवाद ज्यादा बढ़ने से पहले ही उस पर काफी हद तक कंट्रोल कर लिया था.

ये भी पढ़ें: France vs Morocco: मोरक्को का सपना टूटा, फ्रांस लगातार दूसरी बार फाइनल में, मेसी की अर्जेंटीना से होगी भिड़ंत

मोरक्को का सपना टूटा

फ्रांस के लिए मैच में पहला गोल पांचवें मिनट में ही आ गया जब थियो हर्नांडेज ने मोरक्को को झटका दे दिया. इसके बाद 79वें मिनट में रैंडल कोलो माउनी ने टीम के लिए दूसरा गोल दागकर मोरक्को की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया. रैंडल कोलो मुआनी सब्सीट्यूट के तौर पर उतरे थे. मैदान पर उतरने के 44 सेकंड बाद ही मुआनी ने गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया और इस तरह फ्रांस ने 2-0 से बढ़त बना ली.

18 दिसंबर को फाइनल मुकाबला

वहीं, मोरक्को की टीम आखिरी समय तक कोशिश करती रही लेकिन वह गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी और हूटर बजने के साथ ही मोरक्को का पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया. डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस लगातार दूसरी बार और कुल चौथी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है. फाइनल में फ्रांस का मुकाबला लियोनल मेसी की अर्जेंटीना से 18 दिसंबर को होगा. जबकि, मोरक्को तीसरे स्थान के लिए मैच में 17 दिसंबर को क्रोएशिया के खिलाफ उतरेगा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

7 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

9 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

9 hours ago