-भारत एक्सप्रेस
Photo- Virat Kohli/Screengrab-IND vs BAN
Virat gets angry on Bangladesh players: हर मैदान पर किंग कोहली की कहानी है, तभी तो पूरी दुनिया, विराट कोहली की दिवानी है. मैदान पर विराट का एटीट्यूड और अंदाज अलग है. जब भी मैदान पर विरोधी खिलाड़ी टीम इंडिया के किसी भी खिलाड़ी से पंगा लेता है, तब किंग अपने साथ खिलाड़ी को पूरा सपोर्ट करते हैं. अब मीरपुर टेस्ट में तो एक बांग्लादेशी खिलाड़ी ने विराट कोहली से ही पंगा ले लिया. तो सोचिए ऐसे में मामला इतनी आसानी से रफ़ा दफ़ा कैसे होता?
किंग कोहली के गुस्से से सहमा मीरपुर टेस्ट!
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन विराट कोहली के लिए अच्छा नहीं रहा. पहले फील्डिंग करते हुए कोहली ने 3 कैच छोड़े. उसके बाद केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दरअसल, कोहली एक डिफेंस शॉर्ट खेलते हुए शॉर्ट लेग पर कैच दे बैठे. बांग्लादेश की टीम के लिए ये विकेट बहुत बड़ा था. मेजबान टीम के खिलाड़ी खुशी से झूम रहे थे.
इस बीच ऐसा लगा कि कुछ खिलाड़ियों ने कोहली से कुछ कहा. उसके बाद विराट जवाब देने के लिए उनके पास गए. अंपायर ने कोहली को रोका जबकि बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन भी अपने खिलाड़ियों के बचाव में आए. हालांकि, यह पता नहीं चला है कि किस खिलाड़ी ने कोहली को पवेलियन लौटते समय चिढ़ाया था.
पंत, अंपायर भी कोहली से नहीं बचे!
तीसरे दिन के खेल के दौरान, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को 17वें ओवर में मैदानी अंपायर शरफुद्दौला ने LBW आउट करार दिया. लेकिन विराट को यकीन था कि गेंद पहले बल्ले से लगी और उन्होंने डीआरएस का विकल्प चुना, जिसने एक स्पष्ट स्पाइक की पुष्टि की और उसके बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा.
भारत की पहली पारी के दौरान जब विराट स्ट्राइक पर थे. उन्होंने मिड-ऑन पर एक शॉट फ्लिक किया और सिंगल लेने के लिए दौरे. लेकिन पंत ने रन लेने से मना कर दिया और उन्हें वापस भेज दिया. कोहली डाइव लगाकर समय पर क्रीज पर पहुंचने में कामयाब तो हो गए. लेकिन वह इस गलतफहमी से थोड़ा नाराज लग दिखे और उन्होंने पंत को गुस्से से देखा.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…