देश

Mann Ki Baat: नए साल पर आनंद लें, लेकिन सतर्क रहें, मन की बात में बोले PM मोदी

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 के आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित किया, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा कि 2022 कई मायनों में प्रेरक और अद्भुत रहा. इस साल भारत ने आज़ादी के 75 साल पूरे किए और इसी साल अमृत काल का प्रारंभ हुआ. मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि आज़ादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया. 6 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी भी भेजी. इस साल भारत को G20 समूह की अध्यक्षता की ज़िम्मेदारी भी मिली है. साल 2023 को G20 के उत्साह को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है.

क्या कहा प्रधानमंत्री मोदी ने आज

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया के कई देशों में कोरोना बढ़ रहा है. इसलिए हमें मास्क और हाथ धोने जैसी सावधानियों का खास ख्याल रखना है. उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार भी मनाया जा रहा है. यह ईसा मसीह के जीवन, उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है. मैं आप सबको क्रिसमस की शुभकामनाएं देता हूं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हम सबके श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपयी का जन्मदिन है. वे एक महान राजनेता थे जिन्होंने देश को असाधारण नेतृत्व दिया. हर भारतवासी के ह्रदय में उनके लिए एक खास स्थान है. वे भारत को हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले गए. मैं एक बार फिर अटल जी के ह्रदय से नमन करता हूं.

PM नरेंद्र मोदी ने कहा हमने भारत से स्मॉल पॉक्स, पोलियो, गिनी वॉर्म जैसी बिमारियों को समाप्त करके दिखाया है. एक और बिमारी समाप्त होने की कगार पर है जिसका नाम काला अजार है. यह बीमारी बिहार और झारखंड के 4 ज़िलों में सिमट के रह गई है. हम भारत को 2025 तक TB मुक्त करने का प्रयास कर रहे हैं.

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि UN ने ‘नमामि गंगे मिशन’ को इकोसिस्टम को पुनर्स्थापित करने वाली दुनिया के टॉप 10 पहल में शामिल किया है. यह और भी खुशी की बात है कि दुनिया भर में ऐसी 160 पहलों में से नमामि गंगे को चुना गया है.

ये भी पढ़ें: Atal Bihari Vajpayee: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति और PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

‘मन की बात’ पर बोले जे. पी. नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा की आज ‘मन की बात’ का 96वां एपिसोड था, लेकिन पीएम मोदी ने कभी इसका राजनीतिक उपयोग कभी नहीं किया, हमेशा गैर राजनीतिक उपयोग किया. पीएम मोदी जनता से गैर राजनीतिक विषयों पर समाज और देश को खड़ा करने की बात को कहते हैं.

Satwik Sharma

Recent Posts

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

3 minutes ago

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

19 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

31 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

44 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

46 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

50 minutes ago