दुनिया

Twitter ने सुसाइड प्रिवेंशन टूल नहीं हटाया, Elon musk ने बताया इसे फेक न्यूज

Elon musk : Twitter डील जब से पूरी हुई है और यह कंपनी Elon Musk के हाथों में आई है. तब से कंपनी लगातार चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में कई एसी खबरें सामने आई, जिसमें कभी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter पर ब्लू टिक वालों को कुछ पैसों का भुगतान करना होगा, बाद में ये फैसला रद्द कर दिया गया. हालांकि, अब यह फैसला फिर से लागू किया गया है. अब तक इस तरह के कई फैसले देखने को मिल चुके हैं. वहीं, अब यह खबर आई थी कि, Twitter से सुसाइड प्रिवेंशन फीचर अब हट गया है. लेकिन अब ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने इस बात से इनकार किया है कि माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने अपने उपयोगकर्ताओं के लिए आत्महत्या रोकथाम सुविधा वाले टूल को हटा दिया. मीडिया रिपोर्ट्स में पहले दावा किया गया था कि, ट्विटर ने आत्महत्या रोकथाम हॉटलाइन और अन्य सुरक्षा संसाधनों की सुविधा को हटा दिया है.

एलन मस्क ने इस खबर को कहा झूठ

एलन मस्क ने एक ट्वीट में कहा कि “झूठ, यह अभी भी है.”रिपोर्ट में ट्विटर के अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि इस फीचर को हटा दिया गया है और इसे नया रूप दिया जा रहा है. मस्क ने एक यूजर को जवाब देते हुए कहा कि “ट्विटर सुसाइड नहीं रोकता. “उन्होंने कहा, “संदेश वास्तव में अभी भी बना हुआ है. यह फर्जी खबर है.

ये भी पढ़ें- Dubai: लॉटरी के एक टिकट ने बदल दी किस्मत, दुबई में टैक्सी चलाने वाला भारतीय बना करोड़पति, 33 करोड़ का जैकपॉट आया हाथ

किस तरह काम करता है सुसाइड प्रिवेंशन फीचर

किसी पोस्ट, वीडियो, फोटो और किसी भी तरह के कंटेंट को देखकर अगर कोई यूजर सुसाइड करने की सोचता है, तो ट्विटर का सुसाइड प्रिवेंशन फीचर यूजर के खुदकुशी के इरादे को बदलने में उसका सहयोग करता है. फीचर के जरिए ऐसे यूजर्स को माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म हॉटलाइन और सेफ्टी से जुड़े दूसरे तरीके भी उपल्बध कराए जाते हैं.

एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक इस फीचर को हटाने से पहले ट्विटर की ओर से कोई जानकारी शेयर नहीं की गई थी. यूजर्स #ThereIsHelp के जरिए इस फीचर की मदद लेते हैं. इस फीचर से दुनियाभर के कई ऐसे ग्रुप को सपोर्ट मिला है, जो मेंटल हेल्थ, HIV, वैक्सीन, बाल शोषण, कोविड-19, जेंडर आधारित हिंसा, प्राकृतिक आपदा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के क्षेत्र में काम करते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

3 minutes ago

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

19 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

31 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

44 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

46 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

49 minutes ago