खेल

VIDEO: मैच के बाद थिरके विराट-ईशान, हजारों फैंस के सामने किया डांस

Virat Kohli, Ishan Kishan dance: मंगलवार, 10 जनवरी को गुवाहाटी में पहला मैच 67 रन से जीतने के बाद टीम इंडिया गुरुवार 12 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की. और सीरीज पर 2-0 से अपना कब्जा जमाया. कोलकाता का प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स स्टेडियम भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे मैच के लिए खचाखच भरा हुआ था, और फैंस एक और विराट कोहली की बल्लेबाजी मास्टरक्लास देखने की उम्मीद कर रहे थे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और किंग कोहली चार रन बनाकर आउट हो गए. मगर उन्होंने मैच के बाद कुछ ऐसा किया जिसनें फैंस का दिल जीत लिया. विराट कोहली हमेशा अपने फैंस को आकर्षित करते हैं. ईडन गार्डन्स में बल्ले से आग लगाने में नाकाम रहने के बाद, विराट ने अपने शानदार डांस मूव्स से स्टेडियम में मौजूद फैंस का मनोरंजन किया.

मैच के बाद थिरके विराट-ईशान

ईडन गार्डन्स में फैंस भारत की जीत से खुश थे. इस जीत का जश्न पूरी टीम ने भी मनाया. इस जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली और टीम के युवा बल्लेबाज ईशान किशन जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Hockey World Cup 2023: वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में भारत की स्पेन से टक्कर, आंकड़ों में देखें किसका पलड़ा भारी

मैच हाइलाइट्स

रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया का लक्ष्य कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दूसरे मैच में श्रीलंका को हराकर सीरीज अपने नाम की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 39.4 ओवर में 215 रन पर ऑलआउट हो गई.  श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाज भारतीय अटैक के आगे सरेंडर करते दिखे. केवल डेब्यू मैच खेल रहे नुआनिदु फर्नांडो (50) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इस बल्लेबाज के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चला. भारतीय टीम की ओर से स्पिनर कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट झटके. जबकि तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने 2 विकेट मिले. जवाब में टीम इंडिया की बल्लेबाजी लड़खड़ाई जरूर लेकिन केएल राहुल और हार्दिक पंड्या की शानदार पारी के दम पर भारत ने 4 विकेट से ये मुकाबला अपने नाम की.

राहुल की पारी के दम पर दूसरे मैच में भारत का कब्जा

215 रन के जवाब में भारतीय टीम ने 44वें ओवर में 6 विकेट पर ये टारगेट हासिल कर लिया. इस जीत के हीरो रहे केएल राहुल. जिनकी जुझारू 64 रनों की पारी ने भारत की जीत की कहानी लिखी. जबकि उप कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी 36 रनों की अहम पारी खेली. दोनों ने 5वें विकेट के लिए 75 रन जोड़े.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

31 seconds ago

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

5 minutes ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

8 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

43 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

43 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

46 minutes ago