दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, शिखा पांडे, यास्तिका भाटिया और दयालन हेमलता को रविवार को आयोजित दूसरे डब्ल्यूबीबीएल (WBBL) ओवरसीज ड्राफ्ट में टीमों में जगह मिली है, जबकि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को ड्राफ्ट में नहीं चुना गया. हरमनप्रीत की पुरानी टीम मेलबर्न रेनेगेड्स के पास उन्हें पिक करने का मौका था लेकिन उन्होंने हरमनप्रीत को नहीं चुना.
डब्ल्यूबीबीएल ड्राफ्ट में कुल पांच भारतीय खिलाड़ियों को चुना गया है. रॉड्रिग्स को ब्रिस्बेन हीट ने अपने दल में शामिल किया जबकि दीप्ति को मेलबर्न स्टार्स ने अपने साथ जोड़ा. रॉड्रिग्स और दीप्ति दोनों को उनकी टीमों ने प्लेटिनम राउंड में पिक किया.
भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को एडिलेड स्ट्राइकर्स ने प्री सीजन ड्राफ्ट में ही अपने दल में शामिल कर लिया था. स्ट्राइकर्स मंधाना की चौथी डब्ल्यूबीबीएल टीम होगी. इससे पहले वह ब्रिस्बेन हीट, सिडनी थंडर और होबार्ट हरिकेंस का हिस्सा रह चुकी हैं. डब्ल्यूबीबीएल के किसी भी सीजन में यह पहली बार होगा जब छह भारतीय खिलाड़ी एक साथ यह टूर्नामेंट खेलती नजर आएंगी.
एडिलेड स्ट्राइकर्स: स्मृति मंधाना (प्री सीजन ड्राफ्ट)
मेलबर्न स्टार्स: दीप्ति शर्मा और यास्तिका भाटिया
ब्रिस्बेन हीट: शिखा पांडे और जेमिमा रॉड्रिग्स
पर्थ स्कॉर्चर्स: दयालन हेमलता
ये भी पढ़ें- परिस पैरालंपिक: रुबिना फ्रांसिस ने भारत को दिलाया पांचवां मेडल, शूटिंग में जीता कांस्य पदक
-भारत एक्सप्रेस
Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…
सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी वीणा और दामाद…
भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए…
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक गाजियाबाद के…
विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…
Yogi Adityanath AI video: अखिलेश यादव के कार्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ का AI डांस…