खेल

T20 World Cup 2024 में भारत के अभियान से पहले राहुल द्रविड़ ने क्या कहा?

T20 World Cup 2024, Rahul Dravid: भारतीय टीम के मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने यह साफ कर दिया है कि वो टी20 विश्व कप के बाद इस पद को अलविदा कह देंगे. अब सवाल ये है कि राहुल द्रविड़ को रिप्लेस कौन करेगा?, जिसका जवाब मेगा-इवेंट के बाद मिल सकता है.

WC के बाद द्रविड़ का कार्यकाल होगा खत्म

भारत के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल नवंबर में टी20 विश्व कप 2021 के बाद शुरू हुआ था और वनडे विश्व कप 2023 के साथ समाप्त हुआ था. लेकिन उनके कार्यकाल को अगले छह महीने यानी टी20 विश्व कप तक बढ़ा दिया गया. 13 मई को बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर अगले भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए और 27 मई तक आवेदन की अंतिम तिथि तय की. नए भारतीय पुरुष मुख्य कोच को जुलाई 2024 से दिसंबर 2027 तक तीनों प्रारूपों के लिए नियुक्त किया जाएगा.

भारत को कोचिंग देने में बहुत मजा आया- द्रविड़

द्रविड़ ने सोमवार को कैंटिग पार्क में भारत के अभ्यास सत्र से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैंने भारत को जिस भी मैच में कोचिंग दी है, वह बहुत महत्वपूर्ण है. इसलिए मेरे लिए यह कोई अलग नहीं है, क्योंकि यह आखिरी मैच होगा, जिसकी जिम्मेदारी मैं संभालूंगा. मुझे यह काम बहुत पसंद आया और मुझे भारत को कोचिंग देने में बहुत मजा आया. यह वाकई एक खास काम है और इस टीम के साथ काम करने में मुझे बहुत मजा आया. लेकिन दुर्भाग्य से, मैं अपने जीवन में जिस मुकाम पर हूं, उसे देखते हुए मुझे नहीं लगता कि मैं इसे आगे जारी रख पाऊंगा. इसलिए, टी20 विश्व कप मेरा आखिरी कार्यकाल होगा.”

कोच के रेस में गंभीर का नाम सबसे आगे

भारतीय टीम के हेड कोच के पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 मई थी. इस बीच गौतम गंभीर का नाम इस होड़ में सबसे आगे है लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं है कि गंभीर ने इसके लिए आवेदन भरा है या नहीं.पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने खुद को इस होड़ से बाहर कर लिया है.भारत अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत 5 जून को नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ करेगा. भारत ने 1 जून को इसी मैदान पर वॉर्म-अप मैच में बांग्लादेश पर 60 रनों की जीत के साथ टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान का शानदार आगाज, युगांडा को दी करारी शिकस्त, फजलहक फारूकी ने खोला ‘पंजा’

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

33 minutes ago

‘जजों ने खेले बैडमिंटन…’, CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले संजय राउत और निखिल वागले पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…

53 minutes ago

छुक-छुक कर पहाड़ों में बरसे नोट! दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन ने चंद दिनों में कमा डाले करोड़ों रुपये

Darjeeling Toy Train: दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चलने वाली छोटी सी टॉय ट्रेन ने…

55 minutes ago

‘अंबार नहीं लगाना है…’, सुप्रीम कोर्ट ने मामलों को टैग करने के ईडी के तरीके पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच…

58 minutes ago

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

1 hour ago