खेल

RCB ने बनाया हिंदी X अकाउंट तो भड़क उठे कन्नड़ फैंस, डिलीट करने की कर दी डिमांड

24 और 25 नवंबर को आयोजित IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में टीमों ने अपनी जरूरत के अनुसार खिलाड़ियों पर बोली लगाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने 22 खिलाड़ियों को खरीदा, जबकि विराट कोहली समेत तीन खिलाड़ियों को पहले ही रिटेन कर लिया था. हालांकि, ऑक्शन के दौरान RCB की टीम एक अलग विवाद में फंस गई, जिसका कारण उनका नया हिंदी X अकाउंट है.

RCB के हिंदी X अकाउंट पर बवाल

ऑक्शन से पहले RCB ने हिंदी भाषी दर्शकों को जोड़ने के लिए X (पूर्व ट्विटर) पर ‘Royal Challengers Bengaluru Hindi’ नाम से एक अकाउंट लॉन्च किया. हालांकि, यह कदम कन्नड़ प्रशंसकों को रास नहीं आया. उन्होंने फ्रेंचाइजी पर हिंदी थोपने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर जमकर विरोध जताया

RCB के हिंदी अकाउंट पर फिलहाल 2600 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और अब तक 5 पोस्ट किए गए हैं. पहला पोस्ट विराट कोहली का संदेश था, जिसे करीब 2 लाख लोगों ने देखा. लेकिन कन्नड़ प्रशंसकों ने इसे अपनी भाषा और संस्कृति का अपमान बताया.

एक फैन ने X पर लिखा

“RCB का बेंगलुरु से जुड़ाव है, जो कन्नड़ संस्कृति का प्रतीक है. टीम को हिंदी की बजाय कन्नड़ और अंग्रेजी को प्राथमिकता देनी चाहिए.”

कुछ ने फ्रेंचाइजी से हिंदी अकाउंट डिलीट करने की मांग की. एक अन्य प्रशंसक ने लिखा,
“जब तक यह हिंदी अकाउंट डिलीट नहीं होता, RCB को सपोर्ट नहीं करूंगा.”

ऑक्शन में बड़ी खरीदारी

RCB ने इस बार ऑक्शन में 119.25 करोड़ रुपये खर्च किए और 22 खिलाड़ियों को टीम में जोड़ा. उनके पर्स में अब भी 75 लाख रुपये बचे हैं. सबसे महंगी खरीद इंग्लैंड के जोश हेजलवुड रहे, जिन्हें 12.50 करोड़ रुपये में शामिल किया गया. अन्य बड़ी खरीदारी में भुवनेश्वर कुमार (10.75 करोड़ रुपये), फिल सॉल्ट (11.50 करोड़ रुपये), और लियाम लिविंगस्टन (8.75 करोड़ रुपये) शामिल हैं. टीम ने टिम डेविड को 3 करोड़ रुपये में खरीदा.

विराट कोहली को पहले ही 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था. ऑक्शन के दौरान RCB ने लिविंगस्टन का एक AI वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने हिंदी में फैन्स को धन्यवाद दिया.

ये भी पढ़ें- .…तो पाकिस्तान से छिन ली जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी!

फैंस की नाराजगी का करना पड़ा रहा सामना

कन्नड़ प्रशंसकों ने RCB के इस कदम को बेंगलुरु और कर्नाटक की भाषा और संस्कृति के खिलाफ बताया. कई लोगों ने ऑनलाइन याचिका शुरू कर टीम मैनेजमेंट से हिंदी अकाउंट बंद करने की अपील की. RCB का यह हिंदी X अकाउंट फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है, और फ्रेंचाइजी को फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago