खेल

Rohit Sharma Video: रोहित शर्मा वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद बारबाडोस की पिच की मिट्टी क्यों खाई, अब खुद से किया खुलासा

India’s T20 World Cup Win Rohit Sharma Grass Eating Celebration: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीत लिया है. टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद अभी तक देश में जश्न का माहौल है. बारबाडोस में खिताब जीतने के बाद जब भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा जब ट्रॉफी लेकर फोटो शूट के लिए समुद्र तट की ओर कदम बढ़ाया तो उन्होंने ट्रॉफी को एक नवजात बच्चे की तरह पकड़ रखा था. उनके चेहरे से मुस्कान हटने का नाम नहीं ले रही थी और वह वर्ल्ड चैंपियन के अहसास से सराबोर थे. भारतीय क्रिकेट टीम ने करीब एक दशक से ज्यादा समय तक विफल रखने के बाद आखिरकार वर्ल्ड कप जीता.

रोहित ने साझा किया अपने विचार

रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट खत्म होने के 24 घंटे बाद अपने विचार साझा किया. बीसीसीआई टीवी से बातचीत करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि यह अवास्तविक लगता है. यह सपने जैसा लगता है कि ऐसा हुआ ही नहीं है. हालांकि, ऐसा हो चुका है, लेकिन अभी भी लगता है कि यह नहीं हुआ है. वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद रोहित शर्मा ने केंसिंग्टन ओवल की पिच पर गये और वहां की मिट्टी का एक छोटा सा कण अपने मुंह में डाला, रोहित शर्मा ने ये ठीक उसी तरह से किया, जैसे नोवाक जोकोविच विम्बलडन जीतने के बाद करते हैं. रोहित शर्मा ने ऐसा करने की वजह बताई है.

उस पिच को हमेशा याद रखूंगा

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि सबकुछ सहज रूप से हो रहा था. मैं उस समय को महसूस कर रहा था. जब मैं उस पिच पर गया, जिसने हमें ट्रॉफी दी. मैं उस मैदान पर अपने जीवन में हमेशा याद रखूंगा और उस पिच को भी. मैं उस पिच का एक टूकड़ा अपने पास रखना चाहता था. वो पल काफी खास था. जहां पर हमारे सारे सपने पूरे हुए और मैं उसका कुछ हिस्सा अपने साथ चाहता था.

बातचीत के दौरान भावुक हुए रोहित

रोहित शर्मा ने कहा कि पिछली रात हमने टीम के साथियों के साथ जमकर मस्ती की. ये बोलते समय रोहित शर्मा मुस्कुराने से खुद को रोक नहीं पाए लेकिन इसके कुछ ही क्षण बाद वो भावुक हो गए. उन्होंने कहा, मैं ठीक से सो नहीं पाया हूं. लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पकड़ता है. मेरे पास सोने के लिए बहुत समय है. मैं इस पल को जीना चाहता हूं, हर मिनट, हर सेकंड जो बीत रहा है. मैं इसका फायदा उठाने की कोशिश करूंगा.

11 साल में पहली बार आईसीसी खिताब जीतने वाली टीम का नेतृत्व करने के सवाल पर रोहित शर्मा ने कहा कि मैच खत्म होने से लेकर अभी तक का पल काफी शानदार रहा है.

ये भी पढ़ें- रवींद्र जडेजा ने भी लिया इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट से संन्यास, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- वर्ल्ड कप जीतना सपना सच होने जैसा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

क्या चीन के दबाव में नितिन नवीन ने पाकिस्तान को दिया था SCO का न्योता? जानें क्या है चंडीगढ़ के भाषण का सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा…

8 minutes ago

हो गया फैसला…; 50% बढ़ेंगी सीट, 25 साल का लॉक इन पीरियड; महिला आरक्षण पर क्या? जानें मोदी कैबिनेट के फैसले

संसद के विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार…

1 hour ago

रूस में 16 साल के ‘भारत के AI किड’ के मुरीद हुए राष्ट्रपति पुतिन: पीएम मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ विजन को सराहा

शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संतुलित इस्तेमाल पर राउल के विचारों की सराहना करते हुए…

1 hour ago

’10 दिन में फैसला करो’; ममता से बगावत ऋतब्रत पर भारी, कलकत्ता हाईकोर्ट से मिला फटका

Calcutta High Court On Ritabrata Banerjee: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के 3…

1 hour ago

मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: सभी राज्यों में 50% बढ़ेंगी लोकसभा की सीटें

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सभी राज्यों की लोकसभा…

2 hours ago

सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल से बनेगी बात: नीति आयोग के रोडमैप से समझिए कैसे मिलेगी पहली ‘अच्छी’ नौकरी

भारत की युवा पीढ़ी के लिए पहली अच्छी नौकरी के अवसर टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और…

2 hours ago