उत्तर प्रदेश

Hathras Stampede Reason: सत्संग सुनने जुटे थे 50 हजार से ज्यादा लोग, DM बोले— गर्मी ज्यादा थी और जगह कम, वापस जाते समय मची जानलेवा भगदड़

Hathras Stampede news: उत्तर प्रदेश के हाथरस स्थित रतिभानपुर में सत्संग के दौरान मची जानलेवा भगदड़ में 100 से ज्‍यादा लोगों की जान चली गई. इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर हृदयविदारक तस्वीरें सामने आने लगीं. वीडियोज में अस्पतालों के बाहर लाशें नजर आ रही हैं. वहीं, सैकड़ों घायल स्ट्रेचर पर तड़पते देखे गए हैं.

बहुत-से लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर हाथरस में इतनी बड़ी जानलेवा भगदड़ कैसे मची. घटना पर हाथरस जिले के डीएम का बयान आया है. डीएम के मुताबिक, आयोजन-स्‍थल में सत्संग के वक्‍त गर्मी बहुत थी. जब लोग प्रवचन सुनकर बाहर निकल रहे थे, तभी भगदड़ मच गई. इस दौरान लोग एक-दूसरे पर चढ़ने लगे. देखते ही देखते वहां चीख-पुकार मच गई. कुछ ही मिनटों में वहां कुचले हुए और बदहवाश लोग नजर आने लगे.

आयोजन स्‍थल पर कितने लोग मौजूद थे?

चश्‍मदीदों के मुताबिक, सत्संग के दौरान बेशुमार लोग आयोजन-स्‍थल में उपस्थित थे. IANS की रिपोर्ट में तो ये दावा भी किया गया है कि वहां 50 हजार से ज्यादा लोग थे. भगदड़ के बाद घटनास्‍थल पर सैकड़ों की संख्‍या में लाशें देखी गईं. मरने वालों में सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं. हादसे के बाद बड़ी संख्‍या में लोगों को अस्‍पताल ले जाया गया.

घटनास्‍थल पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि एंबुलेंस और पुलिस प्रशासन ने पहुंचने में देरी की, जिसकी वजह से स्थिति खराब हो गई. वहीं, अस्पताल में पहुंचे कई लोगों ने आरोप लगाया कि उपचार करने के लिए कोई डॉक्टर मौजूद नहीं थी. सिर्फ एक ही डॉक्टर थी. एक अस्‍पताल में ऑक्सीजन भी नहीं था.

हादसे की जांच के लिए समिति गठित

इस घटना के बाद यूपी के सीएम योगी ने हादसे की जांच के लिए समिति भी गठित की है. इसके अलावा, उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़िए: Hathras Stampede: PM मोदी ने हाथरस के हादसे पर जताया दुख, घटनास्थल पर जाएंगे CM योगी, मुआवजे की घोषणा हुई

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

43 seconds ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

2 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

14 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

25 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

29 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

32 minutes ago