दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
– भारत एक्सप्रेस
हाथरस में सत्संग के बाद जानलेवा भगदड़ हुई थी.
Hathras Satsang Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान आज बड़ा हादसा हो गया. वहां थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में भोले बाबा का सत्संग चल रहा था, जिसमें हजारों लोग प्रवचन सुनने पहुंचे थे. सत्संग की समाप्ति के दौरान लोग जब वापस जाने लगे तो वहां अचानक भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में महिलाओं और बच्चों समेत सैकड़ों लोग कुचल गए.
मीडिया रिपोर्ट्स में अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत की सूचना आई है. मामले पर संज्ञान लेने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों के लिए 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस-प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और कई पदाधिकारियों पर भी गाज गिरने की संभावना है.
भगदड़ की इस घटना की एक प्रत्यक्षदर्शी शकुंतला देवी ने कहा, “जिले में भोले बाबा का सत्संग चल रहा था. सत्संग खत्म होते ही लोग वहां से निकलने लगे. सड़क उबड़-खाबड़ होने के कारण भगदड़ मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े.”
एक और चश्मदीद महिला ने कहा, “हम आगरा से सत्संग में शामिल होने आए थे. मेरी 15 साल की बेटी लापता है. आगरा से करीब 20-25 लोग आए थे, लेकिन हमारी बेटी कहीं नहीं मिली. पुलिस का कहना है कि उन्हें कुछ नहीं पता.”
घटना से व्यथित एक बुजुर्ग बोले, “मैं बदायूं से अपने परिवार के सदस्यों के साथ यहां आया था. भगदड़ के बाद मेरे छोटे भाई की पत्नी लापता है. हमें पता चला कि कई लोग लापता हैं. मैं माइक पर आवाज दे रहा था, लेकिन इससे कोई मदद नहीं मिली.”
यह भी पढ़िए: Hathras Stampede: PM मोदी ने हाथरस के हादसे पर जताया दुख, घटनास्थल पर जाएंगे CM योगी, मुआवजे की घोषणा हुई
घटना की चश्मदीद बालिका ज्योति ने कहा- “मेरी मम्मी भी हादसे में घायल हुई हैं.” ज्योति ने कहा- “हम लोग शांति से सत्संग में गए थे. सत्संग खत्म होने के बाद हम लोग निकलने लगे. भीड़ बहुत ज्यादा थी, तभी अचानक वहां भगदड़ मच गई. लोग जहां-तहां भागे. नीचे गिरने वालों की जान चली गई.”
– भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…
Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…
Patna Maner Encounter: पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड के…
Anant Singh Road Show: मोकामा विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज जा रहे हैं. आरा…
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…
SP BJP Poster War: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भगवान कृष्ण के नाम…