Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर देश लौटे डी गुकेश, चेन्नई में हुआ भव्य स्वागत

Chennai: टोरंटो में कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रचने वाले भारत के युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश का देश लौटने पर भव्य स्वागत किया गया.

D Gukesh

डी गुकेश (फोटो- एक्स)

Chennai: टोरंटो में कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रचने वाले भारत के युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश का देश लौटने पर भव्य स्वागत किया गया. गुकेश के स्कूल वेलाम्मल विद्यालय के सैकड़ों छात्र उनकी उड़ान के पहुंचने के एक घंटे पहले ही से कतार बनाकर हवाई अड्डे पर खड़े थे. उनके अलावा काफी संख्या में प्रशंसक भी मौजूद थे. सत्रह वर्ष के गुकेश देर रात तीन बजे एयरपोर्ट से जैसे ही बाहर निकले, भीड़ ने उन्हें घेर लिया और फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया. पुलिस को उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ी.

गुकेश ने हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि,‘‘ मुझे घर आकर बहुत अच्छा लग रहा है. यह खास उपलब्धि है. मैं शुरू से ही अच्छा खेल रहा था और मुझे जीत का यकीन था. किस्मत ने भी मेरा साथ दिया.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यह देखकर अच्छा लग रहा है कि इतने लोग शतरंज देखते हैं. मैं तमिलनाडु सरकार को धन्यवाद देता हूं. मैं अपने अप्पा, अम्मा, कोच, दोस्तों, परिवार, प्रायोजक और स्कूल को भी धन्यवाद दूंगा.’’

गुकेश की मां पद्मा अपने परिजनों के साथ उन्हें लेने आई थी. गुकेश के पिता ईएनटी सर्जन रजनीकांत ने उनकी तैयारियों के लिये अपनी प्रेक्टिस छोड़ दी थी और उनके साथ टोरंटो गए थे. रजनीकांत ने यहां पहुंचने पर कहा ,‘‘ हमारे लिये यह गर्व का पल है. हमें इस उपलब्धि का महत्व समझने में कुछ समय लगा क्योंकि अभी तक काफी व्यस्त कार्यक्रम रहा.’’

गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया और वह विश्व चैम्पियनशिप खिताब के सबसे युवा चैलेंजर बन गए. उन्होंने 40 साल पुराना गैरी कास्पोरोव का रिकॉर्ड तोड़ा.

टूर्नामेंट जीतने वाले गुकेश ने कहा ,‘‘बहुत अच्छा लग रहा है. विश्वनाथन आनंद हर किसी के प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने मेरे कैरियर में अहम भूमिका निभाई. मैं बहुत खुश हूं.’’ गुकेश ने 14वें और आखिरी दौर में अमेरिका के हिकारू नकामूरा से ड्रॉ खेला. वह साल के आखिर में मौजूदा विश्व चैम्पियन चीन के डिंग लिरेन को चुनौती देंगे.

ये भी पढ़ें- तीरंदाजी विश्व कप : रिकर्व पुरूष टीम फाइनल में, ज्योति और प्रियांश कंपाउंड सेमीफाइनल में

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital