खेल

World Cup के बीच पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर की बहन का निधन, घर में पसरा मातम

Shahid Afridi Sister Death: भारत में चल रहे वर्ल्ड कप 2023 के बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की बहन का निधन हो गया. पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है. पूर्व क्रिकेटर की बहन पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी.

शाहिद अफरीदी की बहन का निधन

16 अक्टूबर को पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने अपनी बहन के लिए अच्छी सेहत की दुआ की गुजारिश की थी, लेकिन उसके अगले ही दिन उन्होंने बहन की निधन की खबर साझा की. उनके इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है.

एक्स पर पोस्ट कर दी निधन की जानकारी

एक्स पर पोस्ट कर अफरीदी ने अपनी बहन की निधन की जानकारी दी. उन्होंने निधन की जानकारी देते हुए लिखा कि, ‘हम अल्लाह के हैं और उन्हीं के पास लौट जाएंगे. हम भारी मन से ये बता रहे हैं कि हमारी प्यारी बहन का निधन हो गया है.’ इसके बाद उन्होंने जनाजे की नमाज के बारे में जानकारी साझा की. अफरीदी का पूरा परिवार इस समय गम में डूबा हुआ है.

बहन के बीमार होने की दी थी सूचना

16 अक्टूबर को एक्स पर किए पोस्ट में शाहिद अफरीदी ने लिखा था कि, मैं तुम्हें देखने के लिए वापस आ रहा हूं. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से गुजारिश करते हुए लिखा था कि, मेरी बहन इस समय जिंदगी और मौत से लड़ाई लड़ रही है. आप सब उनकी सेहत के लिए दुआ करें. जो कि मेरे लिए काफी मायने रखेगा. अल्लाह मेरी बहन को जल्द रिकवर करें और लंबी जिंदगी दें.

ये भी पढ़ें- World Cup में अफगानिस्तान से डर रहा पाकिस्तान! दिग्गज ऑलराउंडर ने कहा- दो साल से…

शाहिद अफरीदी का है काफी बड़ा परिवार

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का परिवार काफी बड़ा है. वो 11 भाई-बहन हैं. अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए साल 1996 से 2018 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं. वहीं वर्तमान पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी भी उन्हीं के परिवार के सदस्य हैं. कुछ समय पहले शाहीन शाह ने शाहिद अफरीदी की बेटी से शादी की थी. बता दें कि पाकिस्तान की टीम इस समय वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत में आई हुई है.

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago