Yashasvi Jaiswal: वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाने के बाद यशस्वी जायसवाल(तस्वीर- आईसीसी ट्विटर)
Yashasvi Jaiswal: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के दौरे पर है. वहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभी टेस्ट सीरीज का मैच खेला जा रहा है. आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाने वाले मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने डेब्यू टेस्ट में धाकड़ बैटिंग करते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है. भारतीय टेस्ट टीम में पदार्पण करने वाले 21 साल के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में ही शतक जड़ दिया है. वे ऐसा कारनामा करने वाले भारत के चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. भारतीय खिलाड़ियों में सबसे टॉप पर पृथ्वी शॉ का नाम है, जिन्होंने वेस्टइंडीड के खिलाफ ही अपने टेस्ट डेब्यू में साल 2018 में शतक जड़ दिया था. तब पृथ्वी शॉ मात्र 18 साल 329 दिन के थे. वहीं, यशस्वी जायसवाल के शतक लगाते ही कई नए रिकॉर्ड बन गए हैं.
अपने डेब्यू टेस्ट में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में ही ओपनिंग करते हुए शतक जड़ दिया. वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज ओपनर बन गए हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज में जाकर डेब्यू टेस्ट में शतक लगाया है. इनसे पहले सुनील गावस्कर ने साल 1971 में वेस्टइंडीज में डेब्यू किया था लेकिन तब वे अपने पहले मैच में शतक नहीं मार पाए थे. इनके अलावा विराट कोहली ने भी वेस्टइंडीज में साल 2011 में डेब्यू किया था लेकिन पहले मैच में शतक नहीं बना पाए थे.
वहीं, यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू टेस्ट में भारत की ओर से सबसे अधिक गेंद खेलने के मामले में भी ओपनर बल्लेबाज का रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने अब तक 350 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 143 रन बनाए हैं. इनसे पहले ये रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजरुद्दीन के पास था. उन्होंने साल 1984 में भारत के ईडन गार्डंस में इंग्लैंड के खिलाफ 322 गेंदों का सामना कर 110 रन बनाया था.
यशस्वी जायसवाल की उम्र 21 साल 196 दिन है. इतनी कम उम्र में डेब्यू के कई बड़े मुकाबलों में शतक लगाकर उन्होंने रिकॉर्ड बना दिया है. पहले बात करते हैं दलीप ट्रॉफी की. यशस्वी जायसवाल ने पिछले साल दलीप ट्रॉफी में डेब्यू किया था. उन्होंने इस मैच में दोहरा शतक जड़ दिया था. उसके बाद साल 2022 में ही यशस्वी जायसवाल ने इंडिया- ए की ओर से डेब्यू किया और शतक जड़ा. साल 2023 में ईरानी ट्रॉफी के अपने पहले मैच में ही यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ दिया था. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू मैच में शतक लगाकर रिकॉर्ड बना दिया है.
पृथ्वी शॉ- भारत की ओर से डेब्यू टेस्ट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में सबसे ऊपर नाम पृथ्वी शॉ का है. इन्होंने साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में अपना डेब्यू शतक जड़ा था. तब पृथ्वी शॉ की उम्र 18 साल 329 दिन थी.
अब्बास अली- दूसरे नंबर पर अब्बास अली का नाम है. इन्होंने वर्ष 1959 में इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में अपना डेब्यू टेस्ट शतक जड़ा था. तब अब्बास अली की उम्र 20 साल 126 दिन थी.
गुंडप्पा विश्वनाथ- तीसरे नंबर पर गुंडप्पा विश्वनाथ का नाम है. इन्होंने वर्ष 1969 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कानपुर में अपना डेब्यू टेस्ट का पहला शतक जड़ा था. तब गुंडप्पा विश्वनाथ 20 साल 276 दिन के थे.
यशस्वी जायसवाल- चौथे नंबर पर नाम है यशस्वी जायसवाल का. इन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2023 में वेस्टइंडीज में ही अपना डेब्यू टेस्ट का शतक जड़ दिया. आज शतक वाले दिन इनकी उम्र 21 साल 196 दिन है.
यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू टेस्ट में शतक लगाकर रिकॉर्ड बना दिया है. वे ऐसा करने वाले 17वें भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं. उनसे पहले भारत के 16 अन्य खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ा था.
वर्ष खिलाड़ी का नाम
1933- अमरनाथ
1952- दीपक सोधान
1955- कृपाल सिंह
1959- अब्बास अली
1964- हनुमंत सिंह
1969- गुंडप्पा विश्वनाथ
1976- मोहिंदर अमरनाथ
1984- मोहम्मद अजरुद्दीन
1992- प्रवीण कल्याण आमरे
1996- सौरव गांगुली
2001- वीरेंद्र सहवाग
2010- सुरेश रैना
2013- शिखर धवन
2013- रोहित शर्मा
2018- पृथ्वी शॉ
2021- श्रेयस अय्यर
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…
प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…
रामानंद सागर की 'रामायण' के मशहूर कलाकार अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया 39 साल बाद…