Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सूटकेस में गर्लफ्रेंड! बॉयज हॉस्टल में एंट्री का गजब तरीका, हैरान कर देने वाला Video आपने देखा क्या?

Viral Video: हरियाणा की ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में बंद कर बॉयज हॉस्टल में ले जाने की कोशिश की, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने उसकी चालाकी पकड़ ली.

Viral Video

Viral Video: हरियाणा के सोनीपत में स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक छात्र ने अपनी प्रेमिका को सूटकेस में बंद कर बॉयज हॉस्टल के अंदर ले जाने की कोशिश की. लेकिन सिक्योरिटी गार्ड की सतर्कता से उसका प्लान फेल हो गया.

घटना तब हुई जब छात्र सूटकेस लेकर हॉस्टल में घुस रहा था. अचानक सूटकेस किसी चीज से टकराया और अंदर से एक अजीब-सी आवाज आई. उसके बाद एक हल्की सी चीख भी सुनाई दी. यह सुनते ही गेट पर मौजूद गार्ड को शक हुआ. गार्ड ने तुरंत सूटकेस खोलने को कहा. जैसे ही सूटकेस खोला गया, सब हैरान रह गए. उसमें से एक लड़की बाहर निकली. बाद में पता चला कि वह उसी छात्र की गर्लफ्रेंड थी.

सूटकेस में गर्लफ्रेंड

इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हॉस्टल की गैलरी में लड़की को सूटकेस से बाहर निकाला जा रहा है. वहां मौजूद कई लोग इस दृश्य को अपने मोबाइल से रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. लेकिन सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच शुरू हो चुकी है. दोनों छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है.

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी विवाद में आई हो. फरवरी 2025 में भी रैगिंग का एक गंभीर मामला सामने आया था. उस वक्त छह सीनियर छात्रों ने एक जूनियर की बेल्ट से पिटाई की थी. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. अब एक बार फिर यूनिवर्सिटी का नाम विवादों में है. घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों के व्यवहार पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष, इस्तीफे के 5 महीने बाद वापसी

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital