देश

CM केजरीवाल को ईडी ने जारी किए 2 समन, जल बोर्ड केस में 18, तो शराब मामले में 21 मार्च को बुलाया

Delhi Liquor Scam: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने आज 2 समन जारी किए. जांच एजेंसी ने सीएम को शराब घोटाला मामले में 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है वहीं जब बोर्ड घोटाला मामले में 18 मार्च को पेश होने के लिए कहा है. बता दें कि इससे पहले ईडी केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में 8 समन भेज चुकी है. हालांकि वे एक भी बार पूछताछ के लिए एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए.

ईडी ने दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में 18 मार्च को बुलाया है. मामले में सीबीआई ने जुलाई 2022 जल बोर्ड से जुड़े टेंडर मामले में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामले में मामला दर्ज किया था. मामले में सीबीआई की एफआईआर को आधार बनाकर ईडी ने दो अलग -अलग मामलों की जांच शुरू की थी.  केजरीवाल के लगातार समन की अनदेखी करने के बाद ईडी ने कोर्ट में 2 याचिकाएं दायर की थी. इस पर शनिवार को केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट में हाजिर हुए. कोर्ट ने उन्हें 15 हजार रुपए के निजी मुचलके पर अग्रिम जमानत दे दी.

हालांकि इस जमानत से केजरीवाल को फौरी राहत मिली है. इस मामले की अगली सुनवाई 1 अप्रैल को होगी. पेशी के दौरान उनके वकील ने कोर्ट में कहा कि सीएम के खिलाफ जो भी आरोप लगे हैं वो जमानती है. एक पार्टी के प्रमुख और संवैधानिक पद पर होने के कारण उनके ऊपर कई जिम्मेदारियां है.

बता दें कि इससे पहले ईडी केजरीवाल को 8 बार समन जारी कर चुकी है. लेकिन सीएम हर बार ईडी के समन को अवैध बताकर उससे किनारा कर चुके हैं. शराब घोटाला मामले में ईडी सीएम केजरीवाल को 2 नवंबर 2023, 21 दिसंबर 2023, 3 जनवरी 2024, 17 जनवरी, 2फरवरी, 22 फरवरी, 26 फरवरी और 27 फरवरी को समन जारी कर चुकी है. हालांकि इस दौरान वे एक बार भी पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए.

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी अब पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, आप सांसद संजय सिंह और साउथ ग्रुप की मुखिया और बीआरएस एमएलसी के कविता को समन जारी कर चुकी है.

ये भी पढ़ेंः ‘आप 2019 में अटके हैं…मैं 2047 के लिए लगा हूं….’ पीएम मोदी बोले- मैं हेडलाइन नहीं डेडलाइन पर काम करता हूं.

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election Date 2024: सात चरणों में होंगे चुनाव, 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान, 4 जून को मतगणना और नतीजे

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

11 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

20 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

32 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

34 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago