यूटिलिटी

Army Ordnance Corps Recruitment 2023: 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, सैलरी 63 हजार तक, जानें डिटेल

Army Ordnance Corps Recruitment 2023: सेना आयुध कोर ने विभिन्न ग्रुप सी पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. एओसी, रक्षा मंत्रालय ने 1793 एओसी ट्रेड्समैन मेट और फायरमैन पदों के लिए सीधी भर्ती के आधार पर विस्तृत अधिसूचना जारी की है. रक्षा मंत्रालय द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1700 से ज्यादा खाली पद भरे जाएंगे.

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, ऑनलाइन 06 फरवरी से शुरू हो गए हैं, योग्य उम्मीदवार 26 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले यहां दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें. खाली पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया आदि जानकारी नीचे देख सकते हैं.

Army Ordnance Corps Vacancy 2023: खाली पदों का विवरण

ट्रेड्समैन मेन: 1249 पद

फायरमैन: 544 पद

ये भी पढ़ें- 5 घंटे में 46 किमी की दूरी तय करती है भारत की ये सबसे धीमी ट्रेन, जानें किस रूट पर चलती है

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (कक्षा 10वीं) पास या समकक्ष परीक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. ट्रेड्समैन पद के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए. अगर आयु सीमा की बात करें तो योग्य उम्मीदवारों की उम्र 26 फरवरी 2023 तो कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तक ही होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- Lalu Yadav Return India: किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव सिंगापुर से भारत के लिए हुए रवाना, बेटी रोहिणी ने भावुक होकर कहीं ये बातें

आयु सीमा

अंतिम तिथि के अनुसार आयु
न्यूनतम आयु:  18 वर्ष
अधिकतम आयु:  25 वर्ष
आयु में छूट नियमानुसार लागू है।

शैक्षणिक योग्यता

ट्रेड्समैन मेट: मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10वीं / मैट्रिकुलेशन पास या समकक्ष. वांछनीय – किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से किसी भी ट्रेड में प्रमाणपत्र
फायरमैन:  मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10वीं / मैट्रिकुलेशन पास या समकक्ष.

जानें कितनी मिलेगी सैलरी

ट्रेड्समैन मेट: लेवल-1 के तहत 18000 रुपये से 56900 रुपये तक

फायरमैन: लेवल-2 के तहत 19900 रुपये से 63200 रुपये तक

आवेदन शुल्क

यूआर / ओबीसी : निल
एससी / एसटी / महिला:  शून्य
भुगतान  मोड:  ऑनलाइन

Dimple Yadav

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 minute ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

15 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

18 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

41 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

44 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

60 minutes ago