होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Bank Holidays List January 2023: साल 2022 खत्म होने में बस कुछ ही दिन बचे हुए है. लोग नए साल की तैयारियों में लग चुके है. नए साल के पहले महीने यानी कि जनवरी, 2023 में बैंक कर्मचारियों को 11 दिन की छुट्टियां मिलने वाली हैं. इसमें अलग-अलग तारिखों पर अलग-अलग जोन में बैंकों की छुट्टी (Bank Holidays in January 2023) दी गई है. ऐसे में अगर आपके पास बैंक से जुड़ा कोई खास काम रह गया है, तो इसे तुरंत ही निपटा लें क्योंकि जनवरी महिनें में बैंक 11 दिन बंद रहने वाले है, तो आइए जानते है बैंकों की पूरी छुट्टी की लिस्ट. जिसके मुताबिक आप अपने काम की प्लानिंग कर सकते हैं.
आपको बता दें कि बैंकों के लिए सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट एक समान नहीं होती है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग जारी की जाती है. RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें राज्यों के हिसाब से अलग त्योहारों छुट्टियों का पूरा ब्यौरा दिया गया है.
ये भी पढ़ें- Reliance Jio के इन 5 प्लान में मिलेगा 500GB डेटा, साथ में फ्री नेटफ्लिक्स, ऐमजॉन प्राइम और अनलिमिटेड कॉल भी
1 जनवरी, 2023 – रविवार, नए साल का जश्न
2 जनवरी, 2023 – सोमवार, नए साल का जश्न मिजोरम में
3 जनवरी, 2023 – मंगलवार, इमोइनु इरत्पा इम्फाल में
4 जनवरी, 2023 – बुधवार, गान-नगाई इम्फाल में
8 जनवरी, 2023 – रविवार पूरे देश में
14 जनवरी, 2023 – दूसरा शनिवार, मकर संक्रांति पूरे देश में
15 जनवरी, 2023 – रविवार, पोंगल पूरे देश में
22 जनवरी, 2023 – रविवार पूरे देश में
26 जनवरी, 2023 – गुरुवार, गणतंत्र दिवस पूरे देश में
28 जनवरी, 2023 – चौथा शनिवार पूरे देश में
29 जनवरी, 2023 – रविवार पूरे देश में
ये भी पढ़ें- Indian Railway Rules: नए साल से पहले रेलवे ने बदले अपने कई नियम, अब यात्रा के दौरान नहीं होगी परेशानी
बैंकों के बंद होने के बावजूद भी ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. छुट्टियों के दिन भी लोग ऑनलाइन बैंकिंग की सहायता से अपने सारे काम असानी से निपटा सकते हैं. आज के समय में बैंकों की ज्यादातर सर्विसेज ऑनलाइन ही उपलब्ध कराई गई हैं. इसलिए अवकाश वाले दिन भी आप बहुत से बैंकिंग का काम घर बैठे ही निपटा सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…