आस्था

पितृ पक्ष में करें इन 5 चीजों का दान, पूर्वज होंगे प्रसन्न; घर-परिवार हमेशा रहेगा खुशहाल

Pitru Paksha 2024 Daan: पितृ पक्ष का 17 सितंबर से शुरू हो गया है जो कि 2 अक्टूबर तक चलेगा. पितृ पक्ष की पूरी अवधि पितरों को समर्पित माना गया है. यही वजह है कि इस दौरान पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध कर्म (तर्पण और पिंडदान) किए जाते हैं. कहते हैं पितृ पक्ष के दौरान पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडादान करने से देवता भी प्रसन्न होते हैं. इसलिए पितृ पक्ष में पितरों की पूजा के अलावा दान भी किए जाते हैं.

ऐसा इसलिए क्योंकि पितृ पक्ष में दान का विशेष महत्व है. कहा जाता है कि पितृ पक्ष में दान करने से पतरों की आत्म तृप्त होती है. जब पितरों की आत्मा तृप्त होती है तो उनके वंशज हमेशा खुशहाल रहते हैं. घर-परिवार में बरकत होती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष में किन पांच चीजों का दान करने से पितृ देव की कृपा प्राप्त होगी.

चांदी का दान

पूर्वजों की कृपा पाने के लिए पितृ पक्ष उत्तम माना गया है. इस दौरान पितरों के निमित्त श्राद्ध करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है. पितृ पक्ष के दौरान पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडदान (श्राद्ध) के अलावा अगर सामर्थ्य हो तो चांदी की वस्तुएं दान करें. मान्यता है कि पितृ पक्ष में चांदी का दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है, साथ ही वे प्रसन्न होकर अपने वंशजों को खुशहाल रखते हैं.

अनाज का दान

पितृ पक्ष की अवधि में अनाज (चावल और गेहूं) का भी दान किया जा सकता है. पितृ पक्ष में अनाज का दान करने से पितरों का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है.

यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष में दिखे पूर्वजों से जुड़े ये संकेत तो समझिए पलटने वाली है किस्मत, पितरों की कृपा से होगी खूब तरक्की

भूमि का दान

सनातन धर्म में भूमि का दान महादान कहा गया है. ऐसे में पितृ पक्ष में गरीबों को भूमि का दान कर सकते हैं. मान्यता है कि पितृ पक्ष में भूमि का दान करने से नाराज पितर भी प्रसन्न होते हैं. साथ ही हर प्रकार के पापों के मुक्ति मिलती है.

काले तिल का दान

पितृ पक्ष में तर्पण और पिंडदान की प्रक्रिया में काले तिल का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में पित पक्ष में काले तिल का दान करने से जीवन के हर संकट दूर होते हैं. साथ ही कुंडली में बुरे ग्रहों के प्रकोप से मुक्ति मिलती है.

गौदान

हिंदू धर्म में गौदान (गाय का दान) को सर्वश्रेष्ठ माना गया है. पौराणिक मान्यता है कि पितृ पक्ष में गाय का दान करने से व्यक्ति को पूर्वजों की ओर से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. साथ ही भगवान विष्णु के चरणों में स्थान मिलता है.

गुड़ का दान

पितृ पक्ष में गुड़ का दान भी अत्यंत शुभ माना गया है. मान्यता है कि पितृ पक्ष में गुड़ का दान करने से घर-परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्यार बना रहा रहता है. साथ ही साथ घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है. श्राद्ध पक्ष में गुड़ का दान करने से तमाम समस्याएं दूर होती हैं.

यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष की ये तिथियां होती हैं बेहद खास, जरूर करें पितरों का श्राद्ध; नाराज पूर्वज होंगे प्रसन्न

Dipesh Thakur

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

48 minutes ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

1 hour ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

2 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

2 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

2 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

3 hours ago